HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Sunday 22 January 2023

नर्मदा साहित्य मंथन-भोजपर्व का उद्घाटन धारा नगरी में हुआ

   नर्मदा साहित्य मंथन-भोजपर्व का उद्घाटन धारा नगरी में हुआ 

उद्घाटन सत्र में मध्यप्रदेश शासन की संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर दीदी ने संबोधित

राजा भोज पर आधारित जागृत मालवा मासिक पत्रिका के विशेषांक का विमोचन किया 

संजय शर्मा संपादक
हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल

     धार।  नर्मदा साहित्य मंथन-भोजपर्व का उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय प्रचार प्रमुख  सुनील जी आम्बेकर की उपस्थिति में माँ नर्मदा के जल कलश के पूजन के साथ हुआ। इस अवसर पर नर्मदा साहित्य मंथन के संयोजक डॉ मुकेश मोढ़ एवं मध्यप्रदेश शासन कि संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर भी उपस्थित रही । 


 सुनील आम्बेकर ने कहा कि राजा भोज के सांस्कृतिक एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण से स्वावलंबन और स्व के लिए गौरव समाज में स्थापित हुआ हैं। राजा भोज के वास्तुशिल्प पर स्थापित किए गए मानक आज भी प्रासंगिक हैं।

   उन्होंने कहा कि राज्य व्यवस्था के संचालन के लिए राजा भोज की शासन व्यवस्था से सीखने की आवश्यकता हैं। उन्होंने कृषि के लिए उन्नत तकनीक विकास का भी कार्य किया। उन्होंने कहा कि हमारा अतीत गौरवशाली रहा है परंतु हमें उसे षड्यंत्र पूर्वक नहीं पढ़ाया गया। हमें उसे पढ़ने और उस पर अभिमान करने के साथ साथ भविष्य का भारत गढ़ने में उसका उपयोग करना चाहिए। वेदों में राष्ट्र की आराधना का उल्लेख मिलता हैं। राष्ट्र हम सब के लिये प्रथम होना चाहिए।


   अपने उद्बोधन के पश्चात राजा भोज पर आधारित जागृत मालवा मासिक पत्रिका के विशेषांक का विमोचन किया गया।

   उद्घाटन सत्र में मध्यप्रदेश शासन की संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर दीदी ने संबोधित करते हुए कहा कि पुराने ग़लत साहित्य को उखाड़ फेकने और वास्तविक साहित्य को स्थापित करने में साहित्य मंथन जैसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका हैं। साहित्य अकादमी और मध्यप्रदेश शासन वास्तविक और गौरवशाली इतिहास को स्थापित करने और माँ वाग्देवी की प्रतिमा को लंदन से वापस भारत लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि मैंने स्वयं 6 माह भोजशाला आंदोलन के दौरान गाँव जाकर कार्य किया हैं।

   महू के 30 से अधिक विद्यालयों के नाम क्रांतिकारियों के नाम पर रखे जा चुके हैं। हम प्रयास कर रहे हैं कि विद्यालयों में प्रतिदिन 5 मिनट विद्यार्थियों के बीच क्रांतिकारियों एवं महापुरुषों का जीवन परिचय रखा जाएगा।

   साहित्य मंथन के प्रथम सत्र में उत्तराखण्ड राज्य के महामहिम राज्यपाल लेफ़्टिनेंट जनरल(रिटा.)  गुरमीत सिंह जी ने आंतरिक सुरक्षा, चुनौतियों एवं समाधान विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। 


   उन्होंने कहा राष्ट्र और समाज के लिए कार्य करना एक महान कार्य हैं। आज जहां लोग अपने परिवार से बाहर नहीं सोच पा रहे ऐसी स्थिति में जब युवा , साहित्यकार और विचारक साहित्य मंथन जैसे आयोजनों के माध्यम से राष्ट्र की सुरक्षा जैसे विषयों से जुड़ता है तो मुझे विश्वास हैं उस देश का कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। गलवान घाटी हमले के बाद जिस प्रकार पूरे देश ने एकजुटता दिखाई हैं वह प्रशंसा और गर्व करने लायक़ हैं।

भारत का बॉर्डर को लेकर क्लियर कॉन्सेप्ट हैं कि मेकमोहन रेखा तक देश हमारा हैं।

    भारत के लोगो को अपनी शक्ति को पहचानना होगा। पूरा विश्व जानता हैं कि हम आत्मविश्वास से भरी शक्ति हैं परन्तु दुर्भाग्य हैं की हम अपने ऊपर ही विश्वास नहीं करते  

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से बॉर्डर एरिया में इन्फ्रास्ट्रक्चर का निर्माण किया जा रहा हैं वह हमारी सेना के मनोबल को और ऊँचा उठाने का कार्य कर रहा हैं  


   अंत में उन्होंने कहा की समाज के सामने चुनौतिया बहुत हैं और उसके लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को सैनिक बनना होगा।  वर्तमान में हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती चीन हैं। उन्होंने उपस्थित सभी विचारकों से इस विषय में अध्ययन करने और उसके बारे में चिंतन करने का आग्रह किया। अंत में जय हिन्द के उद्घोष के साथ उन्होंने अपना विमर्श पूर्ण किया।  

तृतीय सत्र :

     तृतीय सत्र के वक्ता राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री हर्ष चौहान रहे। उन्होंने मालवा प्रान्त के जनजातीय विमर्श विषय पर अपने विचार रखे। 

उन्होंने कहा कि हम आदिवासियों के बारे में सिर्फ उतना जानते हैं जो हमें किताबो के माध्यम से पढाया गया हैं  बल्कि यदि उनके बारे में गहन अध्ययन करना हो तो ये उनके बीच जाकर काम करने से ही समझा जा सकता हैं। 

         अब तक आदिवासियों के बारे में जो रिसर्च किये गए हैं वो अंगेजो द्वारा ही किये गए हैं। शोध की आवश्यकता को देखते हुए आयोग ने इस बार 104 यूनिवर्सिटी में  जनजातीय रिसर्च को लेकर कार्यक्रम किये गए हैं  , जिससे आदिवासी समाज को निकट से जानने का अवसर मिला हैं। 

        उन्होंने कहा की धर्म परिवर्तन करने वाले लोगो को आरक्षण का लाभ नहीं मिलना चाहिए यह इसलिए आवश्यक हैं क्युकी धर्मं बदलने पर संस्कृति का संरक्षण नहीं हो पाता एवं आरक्षण सिर्फ संस्कृति के संरक्षण के लिए हैं। सत्र संचालन डॉ उत्तम मीना ने किया।

           चतुर्थ सत्र राजा भोज की अभियांत्रिकी एवं भोपाल ताल पर केन्द्रित रहा जिसमे सुप्रसिद्ध इतिहासकार डॉ राजीव रंजन सिंह ने अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि हमें इतिहास में मुग़ल शासको  के बारे में तो पढाया गया पर राजा भोज के बारे में नहीं पढाया गया। राजा भोज के समय के वास्तु शास्त्र एवं इन्जीनियरिंग के उच्च स्तरीय मानक देखने को मिलते हैं। राजा भोज का इतिहास सिर्फ इतिहास न होंकर एक वैज्ञानिक अध्ययन हैं। उनके द्वारा किये गए निर्माण कार्य में मंदिर के सामने बने नक़्शे उन्नत योजना का प्रमाण हैं। भोपाल तालाब के निर्माण का उद्देश्य सिर्फ जल आपूर्ति ही नहीं था बल्कि उससे विद्युत् उत्पादन करने की सरल विधि को प्रदर्शित करना भी था। डिजास्टर मेनेजमेंट से सम्बंधित उपाय भी बांध निर्माण के दौरान ध्यान में रखे गए हैं।  एक नदी के पानी को रोककर दूसरी नदी में भेजने का कार्य उनके समय में ही प्रारंभ किया गया हैं मुगलों को महान बताने वाले इतिहासकारों ने राजा भोज की महानता को कम करके आँका परन्तु वास्तव में देखा जाये तो आधुनिक अभियांत्रिकी के विश्वकर्मा के रूप में उन्होंने नए प्रतिमान स्थापित किये थे। उन्होंने श्रोताओं से आवाहन किया कि एक बार फिर अवसर हैं की उनके वैज्ञानिक दृष्टिकोण का अध्ययन किया जावे और अभियांत्रिकी के नए भारतीय प्रतिमान स्थापित किये जावे।



No comments:

Post a Comment