HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Sunday 1 January 2023

जिले में स्थानीय निकाय चुनाव हेतु नगर पालिका और परिषद के चुनाव प्रभारी घोषित

 जिले में स्थानीय निकाय चुनाव हेतु नगर पालिका और परिषद के चुनाव प्रभारी घोषित

संजय शर्मा संपादक
हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल

    धार। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने आगामी स्थानीय निकाय चुनाव हेतु जिले के 3 नगर पालिका और 6 नगर परिषदों के चुनाव प्रभारियों की घोषणा की है।

चुनाव प्रभारियों में नगर पालिका धार  हरीश कोटवाले भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष, नगर पालिका पीथमपुर रंजीत डंडीर भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष एवं  किशोर शाह भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष को नगर पालिका मनावर का चुनाव प्रभारी घोषित किया है। इसी प्रकार नगर परिषदों के चुनाव प्रभारियों में नगर परिषद सरदारपुर  प्रवीण सुरणा भाजपा जिला उपाध्यक्ष, नगर परिषद राजगढ़  शैलेष दुबे, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष,  नगर परिषद कुक्षी  लोकेश शुक्ला भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, नगर परिषद धरमपुरी  ओम खण्डेलवाल  भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष , नगर परिषद धामनोद नारायण पटेल नगर उपाध्यक्ष एवं नगर परिषद डही में  परसराम चौहान भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष को चुनाव प्रभारी घोषित किया है। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।


No comments:

Post a Comment