HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Monday, 13 July 2020

डॉ. मोहन यादव कैबिनेट मंत्री उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन का जीवन परिचय

डॉ. मोहन यादव कैबिनेट मंत्री उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन का जीवन परिचय 

संजय शर्मा संपादक 
हैलो धार पत्रिका 
          भोपाल  - डॉ. मोहन यादव का जन्म 25 मार्च 1965 को उज्जैन में हुआ। उन्होंने बीएससी, एलएलबी, एमबीए एवं पीएचडी की शिक्षा अर्जित की है।
           डॉ. मोहन यादव सन 1982 में माधव विज्ञान महाविद्यालय छात्र संघ के सह सचिव एवं 1984 में अध्यक्ष, सन 1984 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उज्जैन के नगर मंत्री एवं 1986 में विभाग प्रमुख रहे। वर्ष 1989-90 में परिषद की प्रदेश इकाई के प्रदेश मंत्री तथा वर्ष 1991-92 में परिषद के राष्ट्रीय मंत्री रहे। सन 1993-95 में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, उज्जैन नगर के सह खण्ड कार्यवाह एवं 1996 में खण्ड कार्यवाह और नगर कार्यवाह रहे। श्री यादव सन 1997 में भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य, सन 1998 में पश्चिम रेलवे बोर्ड की सलाहकार समिति के सदस्य, सन 1999 में भारतीय जनता युवा मोर्चा के उज्जैन संभाग प्रभारी रहे हैं। वे वर्ष 2004 में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति एवं मध्यप्रदेश केन्द्रीय समिति के सदस्य रहे। वर्ष 2004 में उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष और वर्ष 2011-13 में मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष रहे।
            डॉ. यादव को उज्जैन के समग्र विकास के लिए अप्रवासी भारतीय संगठन शिकागो (अमेरिका) द्वारा महात्मा गांधी पुरस्कार और इस्कॉन इंटरनेशनल फाउंडेशन द्वारा सम्मानित किया गया। मध्यप्रदेश में पर्यटन के निरंतर विकास के लिए सन 2011-12 एवं 2012-13 में राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत। सन 2013 में 14वीं विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए।
             डॉ. मोहन यादव वर्ष 2018 में दूसरी बार उज्जैन दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए। उन्होंने 02 जुलाई 2020 को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्री-मण्डल में मंत्री पद की शपथ ग्रहण की।

No comments:

Post a Comment