HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Monday 13 July 2020

सुश्री उषा ठाकुर कैबिनेट मंत्री पर्यटन, संस्कृति, अध्यात्म मध्यप्रदेश शासन विभाग का राजनीति सफ़र

सुश्री उषा ठाकुर  कैबिनेट मंत्री पर्यटन, संस्कृति, अध्यात्म मध्यप्रदेश शासन विभाग का राजनीति सफ़र
 

संजय शर्मा संपादक 
हैलो धार पत्रिका 
        भोपाल - सुश्री उषा ठाकुर का जन्म 3 फरवरी 1966 को इंदौर में हुआ। इनके पिता श्री बाबू सिंह ठाकुर है। सुश्री ठाकुर एम.ए., एम.एड., एम.फिल. तक शिक्षित हैं। इनका मुख्य व्यवसाय शिक्षण है। इनकी रूचि कविता पाठ और महापुरूषों के जन्म स्थलों का दर्शन करना है।

              सुश्री ठाकुर पूर्व पार्षद, शिक्षा समिति की अध्यक्ष, भा.ज.युवा. मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य, राष्ट्र सेविका समिति, सांस्कृतिक जागरण मंच, हिन्दू जागरण मंच एवं पहल समग्र क्रांति चेतना मंच से संबद्ध रही हैं। सुश्री ठाकुर वर्ष 2003 में बारहवीं विधानसभा की सदस्य निर्वाचित हुईं तथा महिलाओं एवं बालकों के कल्याण संबंधी समिति और धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग की परामर्शदात्री समिति की सदस्य रहीं। सन 2013 में दूसरी बार विधानसभा सदस्य निर्वाचित हुई।

             श्री सुश्री उषा ठाकुर इंदौर-3 से वर्ष 2018 में पुन: विधायक निर्वाचित हुईं। उन्होंने 2 जुलाई 2020 को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्री-मंडल में मंत्री पद की शपथ ली।

No comments:

Post a Comment