HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Tuesday 21 November 2023

जानिए धार विधानसभा चुनाव वर्ष 2023 का अंक गणित

 जानिए धार विधानसभा चुनाव वर्ष 2023 का अंक गणित

धार विधानसभा में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच होगा

धार विधानसभा में 85 हजार से अधिक वोट प्राप्त करने वाला उम्मीदवार होगा विजय बनेंगा धार विधायक !

संजय शर्मा संपादक 
हैलो -धार पत्रिका 

  धार । धार विधानसभा चुनाव वर्ष 2023 में कुल 11 उम्मीदवार मैदान में है। यह देखा जाए तो अभी तक निर्दलीय प्रत्याशी विधायक नहीं बना है। भाजपा से वर्तमान विधायक श्रीमती नीना विक्रम वर्मा को अधिकृत प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस से पूर्व प्रत्याशी श्रीमती प्रभा बालमुकुंद सिंह गौतम को इस बार भी प्रत्याशी बनाया है। इस बार भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव यादव और कांग्रेस से पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष कुलदीप सिंह बुंदेला ने निर्दलीय उम्मीदवार बनकर  धार विधानसभा चुनाव बड़ा रोचक मुकाबला बन गया है।

  धार विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाता 2 लाख 57 हजार 663 हैं। कुल मतदान 2 लाख तीन हजार 238 वोटिंग हुई है। जिसमे 1लाख 6 हजार 28 पुरुष और 97 हजार 210 महिलाओं ने मतदान किया है। इस बार 78.88 प्रतिशत वोटिंग हुई है। इस बार धार विधानसभा में 85 हजार से अधिक वोट प्राप्त करने वाला उम्मीदवार होगा विजय बनेंगा धार विधायक।

धार विधानसभा चुनाव वर्ष 2018

 धार विधानसभा चुनाव वर्ष  2018 में कुल मतदाता 2 लाख 55 हज़ार 942 थे।  मतदान 1 लाख 88 हजार 357 हुआ था। भाजपा 93 हजार 180 और कांग्रेस को 87 हजार 462 वोट मिले थे। भाजपा 5 हजार 718 वोटो से विजय रही थी।

धार विधानसभा चुनाव वर्ष 2013

कुल मतदाता 2 लाख 36 हजार 677 थे । कुल मतदान 1 लाख 72 हजार 836 वोट गिरे थे। वर्ष 2013 चुनाव में भाजपा को 84 हज़ार 78 और कांग्रेस को 73 हज़ार 414 मत प्राप्त हुए थे । भाजपा 11हजार 482 मत प्राप्त कर जीत हासिल की थी।

धार विधानसभा चुनाव वर्ष 2008

वर्ष 2008 में कुल मतदाता 1लाख 41 हज़ार 729 थे वही कुल मतदान 1लाख 6 हजार 359 हुआ था । भाजपा एक वोट से विजय हुई थी । साढ़े चार साल न्यायलय में लड़ाई के बाद कांग्रेस को विजय घोषित किया था।


No comments:

Post a Comment