HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Wednesday 7 December 2022

भाजपा किसान मोर्चा की जिला बैठक संपन्न

 भाजपा किसान मोर्चा की जिला बैठक संपन्न

9 दिसंबर को किसान गौरव यात्रा की मुख्यमंत्री आवास से होगी शुरूवात

प्रदेशभर से किसान मोर्चा के पदाधिकारी मुख्यमंत्री निवास 9 दिसंबर को पहुँचेगे 

संजय शर्मा संपादक
हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल

     धार ।  आगामी 9 दिसम्बर को भूमी सुपोषा अभियान के तहत मुख्यमंत्री आवास भोपाल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।  भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के द्वारा प्रदेष की प्रत्येक विधानसभा में किसान गौरव रथ यात्रा पहुंचेगी जिसके तहत स्थानीय किसानों को सरकार के द्ववारा किसान कल्याण निधि,किसान सम्मान निधि,फसल बीमा योजना,खेत सड़क योजना,अनुदान योजना के हितग्राहियों तक पहुॅचने की रूपरेखा तय की गई है। 


    जिला बैठक में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री  दिलीप पटोदिया,प्रदेश उपाध्यक्ष व इन्दौर संभाग प्रभारी राजेन्द्रसिंह जी राजपूत,धार भाजपा जिलाध्यक्ष  राजीव यादव,किसान मोर्चा  जिला अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह चौहान,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा,पूर्व किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष जगदीश जाट मंचासीन रहे। 


  प्रदेश उपाध्यक्ष व इन्दौर संभाग मोर्चा प्रभारी राजेन्द्र सिंह राजपूत ने बताया कि  किसान गौरव रथ प्रत्येक जिले  की विधानसभा में पहुॅचेगा जहॉ  हितग्राहियों से भेंट कर उनसे वार्ता करेगा।जिला स्तर पर किए गए एतिहासिंक कार्यो का वर्णन के साथ किसानों के द्वारा की जा रही प्राकृतिक खेती एवं जैविक खेती,नवाचार को प्रोत्साहन दे उनका सम्मान किया जावेगा। 


  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के हित में अनेक योजनाओं को लाकर प्रदेश में कृषि को एक नए आयाम से जोड़ने का कार्य किया है, जिसका परिणाम प्रदेष को लगातार 07  वर्ष कृषि कर्मण पुरूश्कार से सम्मानित होने का गौरव मिला।


    प्रदेष सरकार की नीति का ही परिणाम है कि किसान कृषि नवाचार से जुड़े, किसान की,कृषि लागत कम हो,उत्पादन अधिक हो,और सरकार उचित दाम पर कृषि उपज खरीदे जिससे किसानों की आय में लगातार वृद्धि हो रही है। यदि उपज को नुकसान होता है तो उसकी क्षतिपूर्ती राज्य सरकार तत्काल कर रही है।

     बैठक का संचालन मोर्चा जिला महामंत्री रतन पाटीदार व आभार मोर्चा जिला महामंत्री विष्णु चौधरी ने माना। इस अवसर पर मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजेश वर्मा और विकास शर्मा,अशोक पटेल हितेंद्र राजपुरोहित ,ओंकारलाल जाट गजेन्द्र सिंह डोडिया ,अनिरुद्ध सिंह ठाकुर ,राजेश चौहान,शांतिलाल शर्मा  सहित अन्य जिला पदाधिकारी जिले के मोर्चा मंडल अध्यक्ष मौजूद थे l





No comments:

Post a Comment