HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Monday 5 December 2022

प्रदेश की पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री ने माण्डू में किया 53 लाख के विभिन्न विकास कार्यो का भूमिपूजन

 प्रदेश की पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री ने माण्डू में किया 53 लाख के विभिन्न विकास कार्यो का भूमिपूजन

  व्यक्ति का आत्मबाल मज़बूत हो तो सब कार्य आसान हो जाता है -  मंत्री सुश्री उषा ठाकुर

संजय शर्मा संपादक
हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल


    धार/मांडव। प्रदेश की पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने आज मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा संत शिरोमणि रविदास कुंड माण्डू में 53 लाख रुपए के विकास कार्यो का भूमिपूजन किया। इनमे दिवस बसेरा, जन सुविधा, फेंसिंग, पाथ वे, सौंदरीकरण किए जाने की योजना है। 


     इस अवसर पर किसन देव महाराज,प्रांत प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मालवा  बलिराम पटेल,राष्ट्रीय महासचिव संत रविदास विश्व महापीठ राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा सुरेश कैरो , जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेड़ा, भाजपा जिला अध्यक्ष  राजीव यादव, भाजपा जिला महामंत्री जयराम गावर,अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनमचंद फकीरा सहित जनप्रतिनिधि गण तथा अधिकारी मौजूद रहे। 


        मंत्री उषा ठाकुर ने भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मिले दायित्व का समर्पण भाव से निर्वहन ही जीवन का आधार होना चाहिए। संत रविदास जी यहाँ साधना के लिए पधारे थे। कुंड का जल साल भर लोगो की प्यास बुझाता है। अपने कार्यों में संत की प्रेरणा को आगे रखें। 


    उन्होंने कहा कि भौतिक समृद्धि से आद्यात्मिक उन्नति नहीं होती। व्यक्ति का आत्मबाल मज़बूत हो तो सब कार्य आसान हो जाता है। भौतिकता की दग्ध अग्नि में मानवता कभी सुखी नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि कुंड केवल भौतिक दृष्टि से ही सुसज्जित ना रहे,कुंड के जीर्णोद्धार में ग्रामीणजन प्रतिदिन रामायण पाठ करे। भक्ति को जीवन का अभिन्न अंग बनाएँ। यहां ज्ञान प्राप्त कर आचरण में लाना ही सच्ची भक्ति है। कार्यक्रम में एसडीएम रोशनी पटीदार, नायब तहसीलदार सुरेश नागर भी साथ थे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।


No comments:

Post a Comment