HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Saturday 10 December 2022

शासकीय महाविद्यालय मनावर में जनभागिदारी समिति के अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण समारोह संपन्न हुआ

 शासकीय महाविद्यालय मनावर में जनभागिदारी समिति के अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण समारोह संपन्न हुआ 

विद्यार्थियों को महापुरूषों की जीवनी को आत्मसात करना चाहिए जो उन्हें एक अच्छा इसान बनाती है- सांसद सुमेरसिंह सोलंकी

संजय शर्मा संपादक
हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल


     धार/मनावर। जनभागिदारी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी है कि वह महाविद्यालय की सभी समस्याएं हल करे। प्रतिमाह किसी अच्छे वक्ता के साथ विद्यार्थियों का संवाद कराए। उक्त उद्गार राज्यसभा सांसद सुमेरसिंह सोलंकी ने शासकीय महाविद्यालय में जनभागिदारी समिति के अध्यक्ष के कार्यभार ग्रहण समारोह में शनिवार को व्यक्त किए। उन्होंने खेल मैदान के लिए 10 लाख रूपए की निधि देने की भी घोषणा की।


      विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सोलकी ने कहा कि उन्हें महापुरुषों की जीवनी को आत्मसात करना चाहिए, जो उन्हें एक अच्छा इंसान बनाती है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को अपने मोबाइल पर झूठी बातों को फारवर्ड नहीं करना चाहिए। महाविद्यालय के विद्यार्थियों की तीन प्रमुख मांगों के संबंध में उन्होंने कहा कि इन्हें पूरा करने के लिए वे वचनबद्ध है। ऑडिटोरियम के निर्माण के लिए सोलंकी ने प्राचार्य को डीपीआर बनाने के निर्देश देकर डेस कोड के लिए उन्होंने सभी की सहमति से डेस कोड लागू करने की बात कही। जब सभी विद्यार्थी डेस में आएंगे तो इसमें बाहरी व्यक्ति की पहचान हो जाएगी। खेल के मैदान के संबंध में राज्यसभा सांसद ने स्वयं की निधि से 10 लाख रूपए तथा जनभागीदारी से भी 10 लाख रूपए देने का आग्रह किया। जिससे खेल का मैदान 20 लाख रूपए की लागत से पूर्ण हो जाएगा। 


     इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित सभी को नशा न करने की शपथ भी दिलाई और अपनी मधुर आवाज में कदी न देख्यो असो वीर टंटया मामा गीत भी प्रस्तुत किया। प्रारंभ में प्राचार्य आरसी पाटेल ने अपने उद्बोधन में महाविद्यालय की समस्याओं का विस्तार उल्लेख किया। जनभागीदारी समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष सौरभ शर्मा (काका) को विधिवत शपथ के साथ कार्यभार ग्रहण कराया। 


   इस अवसर पर राज्यसभा सांसद ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर कॉलेज ग्राउंड में ओपन जीम का फिता काटकर शुभारंभ भी किया और अतिथियों ने पौधा रोपण भी किया।


      इस अवसर पर अन्य संबोधित करने वालों में मंचासीन पूर्व कैबिनेट मंत्री रंजना बघेल, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव, प्रदेश महामंत्री जयदीप पटेल, विद्यार्थी परिषद् के विभाग प्रमुख आशीष शर्मा, भाजयुमों के जयसूर्या, सांसद प्रतिनिधि नारायण सोनी भी शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन प्रो. सतीश सोलंकी ने किया व आभार डॉ. आईएस सस्त्या ने माना। समारोह में भाजपा पदाधिकारी जिला पंचायत सदस्य, अभाविप, युवा मोर्चा, राष्ट्रसेविका, दुर्गावाहिनी ,महिला मोर्चा पार्षद, गणमान्य नागरिक आदि शामिल थे।



No comments:

Post a Comment