HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Thursday 1 December 2022

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा 2 दिसंबर को धार जिले के प्रवास पर रहेंगे

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा 2 दिसंबर को धार जिले के प्रवास पर रहेंगे

 गंधवानी में जनजाति सम्मेलन को संबोधित कर धार गौरव यात्रा में शामिल होंगे

संजय शर्मा संपादक
हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल

   धार । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  विष्णुदत्त शर्मा 2 दिसंबर को धार जिले के प्रवास पर रहेंगे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  वीडी शर्मा शुक्रवार सुबह 8:00 बजे भोपाल से प्रस्थान कर 12 बजकर 15  मिनट पर अमझेरा में राणा बख्तावर की प्रतिमा पर माल्यार्पण  कर  दोपहर 1:00 बजे गंधवानी में क्रांतिसूर्य जननायक टंट्या मामा की जयंती पर एक विशाल जनजाति सम्मेलन को संबोधित कर पेसा एक्ट कानून के प्रति जागरूक करेंगे, दोपहर 03 बजे गंधवानी से प्रस्थान कर शाम 4 बजे धार नगर में गौरव यात्रा में शामिल होंगे । इस दौरान सांसद छतर सिंह दरबार, प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव, विधायक नीना वर्मा, पूर्व मंत्री रंजना बघेल, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेड़ा ,पूर्व विधायक सहित जिले के पदाधिकारी व भाजपा वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।


   धार नगर की टंट्या मामा जनजाति गौरव यात्रा का स्वागत भाजपा धार नगर मोर्चा प्रकोष्ठ सहित अनेक सामाजिक संगठन मंच लगाकर स्वागत करेंगे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।


 

No comments:

Post a Comment