HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Wednesday 23 November 2022

दो चरणों में होगी आरक्षण प्रक्रिया:पहले दिन चार निकाय की आरक्षण प्रक्रिया पूरी

 दो चरणों में होगी आरक्षण प्रक्रिया:पहले दिन चार निकाय की आरक्षण प्रक्रिया पूरी

संजय शर्मा संपादक
हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल

   धार।  प्रशासनिक स्तर पर बुधवार को वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया की जा रही है। बुधवार को धार के कलेक्टर सभाग्रह में आरक्षण प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी हैं, पहले दिन धार, पीथमपुर, सरदारपुर, राजगढ को लेकर प्रक्रिया स्थानीय निर्वाचन अधिकारियों के द्वारा की जाएगी।


    वहीं दूसरे दिन 24 नवंबर को कुक्षी, डही, मनावर, धरमपुरी, व धामनोद को लेकर प्रक्रिया होगी। नगर की सरकार को लेकर प्रशासनिक स्तर पर शंखनाद हो चुका हैं, नगरीय निकाय निर्वाचन 2023 के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग व महिलाओं के लिए ही प्रक्रिया की जा रही है। पूरी प्रक्रिया राजनैतिक दलों के नेताओं के समक्ष की जा रही है।


धार नगर निकाय अपडेट

वार्ड क्रमांक आरक्षण

    1.अनारक्षित महिला,2 अनारक्षित मुक्त,3.अनारक्षित मुक्त,4.अनारक्षित महिला,5.पिछड़ा वर्ग महिला,6. अनुसूचित जाती मुक्त,7.अनुसूचित जाति मुक्त,8 अनुसूचित जनजाति महिला,9 पिछड़ा वर्ग महिला,10.अनारक्षित मुक्त,11.अनुसूचित जनजाति मुक्त,12.अनारक्षित मुक्त,13. अनारक्षित मुक्त,14.अनारक्षित महिला,15.अनारक्षित मुक्त,16.अनारक्षित महिला,17. अनारक्षित महिला,18. ओबीसी मुक्त,19.अनारक्षित महिला,20. अनारक्षित मुक्त,21.ओबीसी महिला,22.अनारक्षित महिला,23. ओबीसी मुक्त,24.अनारक्षित मुक्त,25.अनारक्षित मुक्त,26.ओबीसी महिला,27.अनुसूचित जनजाति महिला,28. ओबीसी मुक्त,29.अनुसूचित जनजाति महिला,30.अनुसूचित महिला


No comments:

Post a Comment