HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Tuesday 6 September 2022

नगरीय निकाय चुनाव में जिले से चार भाजपा नेताओं को चुनाव प्रभारी बनाया गया

 नगरीय निकाय चुनाव में जिले से चार भाजपा नेताओं को चुनाव प्रभारी बनाया गया 

संजय शर्मा संपादक
हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल

धार । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने प्रदेश में आगामी दिनों में होने वाले 17 नगर पालिका एवं 29 नगर परिषदों के चुनाव हेतु चुनाव प्रभारियों की घोषणा की है। जिसमें धार जिले से चार भाजपा नेताओं को चुनाव प्रभारी बनाया गया है। 

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया की प्रदेश में 46 जगह नगर पालिका व  नगर परिषदों  के चुनाव होने वाले है।  भाजपा प्रदेश संगठन ने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व विधायक  करण सिंह पंवार को झाबुआ नगर पालिका चुनाव प्रभारी ,भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष  रमेश धाड़ीवाल जोबट नगर परिषद् का प्रभारी  ,किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री  दिलीप पटोंदिया अलीराजपुर नगर पालिका प्रभारी  ,कुक्षी नगर परिषद् अध्यक्ष  मुकाम सिंह किराड़े को चंद्रशेखर आजाद नगर परिषद् का प्रभारी बनाया गया है। जिले के भाजपा नेता को चुनाव प्रभारी नियुक्त होने पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव सहित भाजपा नेताओं ने बधाई दी।  उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी। 



No comments:

Post a Comment