HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Sunday 22 May 2022

जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर भाजपा की जिला बैठक संपन्न

 जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर भाजपा की जिला बैठक संपन्न

विकास का पहिया आगे बढ़ाने के लिए पंचायतों के चुनाव जीतना आवश्यक -- जीतू  जिराती प्रदेश उपाध्यक्ष

संजय शर्मा संपादक
हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल

    धार।  22 मई भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार  त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर भाजपा जिला कार्यालय धार में अपेक्षित श्रेणी की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। 

   बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव जिला प्रभारी जीतू  जिराती, जिला संगठन प्रभारी  श्याम बंसल  ,कैबिनेट मंत्री  राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव,भाजपा प्रदेश मंत्री  जयदीप पटेल ने जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष मंडल प्रभारी को संबोधित किया। सर्व प्रथम संगठन महापुरषों के चित्रों पर माल्यार्पण ,दिप प्रज्जवलित कर विधिवत शुभारंभ किया।


    त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव जिला प्रभारी जीतू जिराती ने संबोधित करते हुए कहा की आप लोगों ने लोकसभा विधानसभा नगरीय निकाय सहित कई चुनाव पार्टी को जिताये हैं विकास का पहिया आगे बढ़ने के लिये जिले में नगर पालिका नगर परिषद,जिला,पंचायत,जनपद, पंच सरपंच जनप्रतिनिधि हमारी विचारधारा के जितना आवश्यक है हमारे चुनाव की प्रक्रिया नियमित थी परन्तु दुर्भाग्य से 2018 में कांग्रेस की सरकार बन गई जिसके कारण चुनाव सम्पन्न नहीं हो सके उन्होंने कहा प्रत्येक नगरीय निकाय क्षेत्रों में संचालन समिति बनाई जाएगी। हम वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन में माइक्रो मैनेजमेंट के जरिये प्रत्येक मतदाताओ से संपर्क कर चुनावो में सफलत हासिल करेंगे। हमारे कार्यकर्ता हमारी पार्टी की विचारधारा एवं हमारी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ की जानकारी ज्यादा से ज्यादा आमजन तक पहुचने का कार्य करे।


      कानूनी एवं तकनीकी प्रभारी सोशल मीडिया एवं प्रिंट मीडिया के प्रभारी सभी नगरीय निकायों में बनाये जाएंगे।  जिले के प्रत्येक मंडल स्तर पर हितग्राही सम्मलेन हो और उन्हें सम्मानित किया जाए। केंद्र मोदी सरकार और प्रदेश में शिवराज सरकार ने हर गरीब को मुफ्त में राशन दिया है। गरीबो को पक्के मकान मिल रहे है, इस प्रकार कई जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित हो रही हैं। धार जिला  जनजाति वर्ग बाहुल्य हैं यहा के आदिवासी समुदाय को कुछ लोग अपने निजी स्वार्थ सिद्ध करने के लिए उन्हें भ्रमित कर देता है।  भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक लोंगो को जागरूक करना होगा।


     संगठन जिला प्रभारी श्याम बंसल  ने संबोधित करते हुए कहा मध्य प्रदेश सरकार ने ओबीसी वर्ग के आरक्षण के लिए लंबी लड़ाई लड़ी है महाराष्ट्र और बिहार में बगैर आरक्षण के चुनाव संपन्न हुए लेकिन हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं भाजपा प्रदेश संगठन के मुखिया वीडी शर्मा जी ने चुनाव से पहले ही बोल दिया था कि पिछड़ा वर्ग आरक्षण के बगैर हम चुनाव नही करायेंगे।


     बैठक में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला पंचायत चुनाव जिला प्रभारी जीतू जिराती ,भाजपा जिला संगठन प्रभारी  श्याम बंसल,कैबिनेट मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव, विधायक नीना वर्मा, भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल पूर्व मंत्री रंजना बघेल पूर्व जिला अध्यक्ष क्रमश अनंत अग्रवाल रमेश धाड़ीवाल, विनोद शर्मा ,डॉ राज बरफा,जिला महामंत्री सन्नी रिन, प्रकाश धाकड़, जयराम गावर, भाजपा वरिष्ठ नेता देवेंद्र पटेल महेंद्र सिंह चाचू बना, डॉ शरद विजयवर्गीय,सरदार सिंह मेड़ा, संजय बघेल कालू सिंह ठाकुर वीरेंद्र बघेल आदि मंचासीन थे। 

      भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया की बैठक में  जिला पदाधिकारी, मोर्चा के जिला अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष महामंत्री एवं मंडल प्रभारी वरिष्ठ जन उपस्थित रहे। बैठक का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष नवीन बानिया व आभार महामंत्री प्रकाश धाकड़ ने माना।


No comments:

Post a Comment