HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Saturday 21 May 2022

भाजयुमो की भाषण प्रतियोगिता में 11 विषयो के सभी 11 विजेताओं को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया

भाजयुमो की भाषण प्रतियोगिता में 11 विषयो के सभी 11 विजेताओं को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया 

 भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला भाषण प्रतियोगिता कार्यक्रम संपन्न 

भारत युवाओं का देश है, युवाओं की कला निखारने का कार्य भारतीय जनता पार्टी में होता है-  भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव

संजय शर्मा संपादक
हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल

    धार। भारत युवाओं का देश है। युवाओं की कला निखारने का कार्य भारतीय जनता पार्टी में होता है। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की दशा, दिशा व उचित प्रबोधन करना संगठन का नैतिक दायित्व है। यही कारण रहा है कि हमारे नेताओं व कार्यकर्ताओं की विपक्ष भी सराहना करता है। 

    यह बात भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव  ने भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा जिला मुख्यालय के सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय  पर  "यूथ कनेक्ट" भाषण प्रतियोगिता  के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में कही।


     राज्य नागरिक आपूर्ति निगम उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने  प्रतिभागियों को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि आज का युवा कार्यकर्ता ही भविष्य का नेतृत्वकर्ता है। आप में से ही कोई कार्यकर्ता आगे चलकर विधायक, सांसद, मंत्री, मुख्यमंत्री बनेगा। राजनीति व समाजसेवा के क्षेत्र में वक्तव्य कला का बढ़ा महत्व है। आपकी वाणी से आप बड़े से बड़े कार्य को सरल बना सकते हैं। हमें बोलने में हिचकना नहीं चाहिए। विषय का अध्ययन व अभ्यास हमें अच्छा वक्ता बना सकता है। मोर्चा कार्यकर्ता अच्छी वक्तव्य कला के साथ निखरे यह कामना करता हूँ। भाजयुमो जिलाध्यक्ष जयसूर्या ने संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रभक्ति से अभिभूत प्रतिभाओं को निकालना  हमारा लक्ष्य है। 


   इस अवसर पर  राज्य नागरिक आपूर्ति निगम उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव,युवा मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं धार जिला  मोर्चा प्रभारी जयंत राव गरुड़ युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जय सूर्या धार नगर मंडल अध्यक्ष नितेश अग्रवाल और विपिन राठौर मोर्चा मंडल अध्यक्ष करण पटेल व  मनीष मकवाना वरिष्ठ शिक्षक श्रीकांत द्विवेदी नवनीत जैन आदि ने विजेताओं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया।


11 प्रमुख विषयों पर हुए भाषण

    भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया पितृ पुरुष कुशाभाऊजी ठाकरे के जन्म शताब्दी वर्ष संगठन पर्व अंतर्गत नव भारत में युवाओं की भूमिका, पर्यावरण, आपातकाल 1975, नई शिक्षा नीति, स्टार्टअप इंडिया, आत्मनिर्भर भारत, आजादी का अमृत महोत्सव, संविधान निर्माता अंबेडकरजी, महिला सशक्तिकरण, जनजातीय यौद्धा व योग/अध्यात्म विषयों पर भाषण प्रतियोगिता हुई। जिन युवाओं को सम्मानित किया गया वह इस प्रकार है - हरीश पाटीदार  तुषार विश्वकर्मा जितेंद्र चौहान प्रवीण  पटेल स्नेह शर्मा दिशांत गुर्ज्जर  विकास हटीला अजय वर्मा उर्वशी वर्मा  आशीष  पंचोली अभिषेक ठाकुर है। 


   कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो   "यूथ कनेक्ट" भाषण प्रतियोगिता अभियान के जिला प्रभारी व महामंत्री अंकित भावसार द्वारा व आभार मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ईश्वर जाट ने माना। यह जानकरी युवा मोर्चा  जिला मीडिया प्रभारी अजय चौहान व सह प्रभारी कमलेश पाटीदार द्वारा दी गई। 


No comments:

Post a Comment