HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Sunday 3 April 2022

ग्राम पंचायत गुणावद में सासंद की अध्यक्षता में जल संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया

  ग्राम पंचायत गुणावद में सासंद की अध्यक्षता में जल संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया

संजय शर्मा संपादक

हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल

     धार -  जलाभिषेक कार्यक्रम अंतर्गत  रविवार को जप धार की ग्राम पंचायत गुणावद में सासंद छतरसिंह दरबार की अध्यक्षता में  जल संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक नीना वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व सीसीबी अध्यक्ष राजीव यादव, जिला पंचायत सीईओ  के एल मीणा सहित अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, ग्रामीणजन मौजूद रहे।  


     कार्यक्रम में सवर्प्रथम अतिथियों द्वारा बावड़ी जीर्णोद्वार कार्य का शुभारंभ किया गया ततपश्चात जल यात्रा निकाली गई।


     आयोजित मंचासीन कार्यक्रम में जलाभिषेक कार्यक्रम वर्ष 2022-23 की कार्ययोजना का प्रस्तुतिकरण जिला पंचायत सीईओ द्वारा दिया, जिसमे  जलाभिषेक अंतर्गत वित्तीय वर्ष 22-23 में लिए गए कुल कार्य 7873 लागत राशि 185 करोड़ 14 लाख 19 हजार में लिए गए कार्यो के सम्बंध में विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। इसके बाद सांसद श्री दरबार द्वारा जल संरक्षण के सम्बंध में उद्बोधन प्रस्तुत किये गए जिसमे उनके द्वारा पानी रोकने सम्बंधी जल सरंचनाओं का निर्माण , पानी प्रबंधन के बारे में बताया गया।


      इसके साथ ही उनके द्वारा जल के संरक्षण हेतु कार्यक्रम में उपस्थित समस्त प्रतिभागियों को जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई तथा जल संरक्षण क्षेत्र में विगत वर्षों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली GP / व्यक्तियों को प्रशंशा पत्र प्रेषित कर सम्मानित किया गया।


No comments:

Post a Comment