HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Sunday 3 April 2022

महाराजा भोज फाउंडेशन द्वारा आयोजित सूर्य अर्घ्य पूजन कार्यक्रम संपन्न

 महाराजा भोज फाउंडेशन द्वारा आयोजित सूर्य अर्घ्य पूजन कार्यक्रम संपन्न

 संजय शर्मा संपादक

हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल

   धार। महाराजा भोज फाउंडेशन द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार हिंदू नव वर्ष गुड़ी पड़वा पर आयोजित सामूहिक सूर्य अर्घ्य पूजन कार्यक्रम 21 अप्रैल को धार किले की प्राचीर से संपन्न हुआ। इसमें शहर के प्रबुद्धजन बड़ी संख्या में सपरिवार सम्मिलित हुए। सूर्योदय के समय प्रातः 6:20 बजे जब सूर्य देवता की प्रथम किरण को अर्घ्य देकर एवं पूजन कर हिंदू नव वर्ष का अभिनंदन किया गया। 


    यह कार्यक्रम शहर की एक पहचान बन चुका है। यह सांस्कृतिक संरक्षण और समाज के हिंदू नव वर्ष मनाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से किया जाता है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि धार विधायक नीना वर्मा, मुख्य वक्ता हिंदू जागरण मंच प्रांत अध्यक्ष आशीष बसु एवं विशेष अतिथि धार नगरपालिका उपाध्यक्ष कालीचरण सोनवानिया थे। सूर्य अर्घ्य के पश्चात समस्त अतिथियों ने भारत माता एवं धारनाथ का पूजन किया। तत्पश्चात भगवा ध्वज का फहराया एवं ध्वज पूजन किया। 


    कार्यक्रम में स्वागत भाषण एवं संस्था की जानकारी महाराजा भोज फाउंडेशन अध्यक्ष दीपक बिड़कर ने दी। मुख्य अतिथि नीना वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि संस्था द्वारा प्रति वर्ष कार्यक्रम आयोजित करके जो सांस्कृतिक संरक्षण का कार्य किया जा रहा है। वह सभी के लिए प्रेरक है। हम सभी सामूहिक रूप से मना रहे हैं। इसके लिए महाराजा भोज फाउंडेशन को बधाई। साथ ही नगरवासियों नववर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित की। हिंदू जागरण मंच के प्रांत अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज जिस प्रकार से संस्कृति हावी है। उसमें इस प्रकार के आयोजन करने का बीड़ा महाराजा भोज फाउंडेशन ने उठाया है। अतः में संस्था को बधाई देता हूं। यह नववर्ष तारीख बदलने का दिन नहीं है। बल्कि हमारी संस्कृति विरासत की पहचान है और हमारी यह संस्कृति दुनिया की सर्वोत्तम संस्कृति है। क्योंकि यह हमें अर्पण करना सिखाती है। बाकी सब लेना जानते हैं। परंतु हिंदू संस्कृति ही ऐसी है जो केवल देना सिखाती है। आज भी आवश्यकता है हम अपनी संस्कृति को जीवन में उतारे। जो सभ्यता अपनी संस्कृति को जीता है वहीं बचता है। हिंदुस्तान आज भी बचा हुआ है तो केवल अपनी संस्कृति के कारण। आज पुनः समय बदल रहा है। यह हम सभी भी अनुभव कर रहे हैं। आज भारत माता पूरा पुनः विश्व का नेतृत्व करने और अपने कदम बढ़ा रहा हैं। जैसा देश का नेतृत्व होता है। वैसा देश चलता है। देश संस्कृति को जीने वाला लोग यदि देश चलाते हैं तो निश्चित ही भारत एक बार पुनः विश्व गुरु बनेगा। मैं आप सभी से यही निवेदन करता हूं कि आज यह संकल्प लेकर यहां से जाए कि हम अपनी संस्कृति पर दृढ़ विश्वास रखते हुए उसके अनुसार जीवन जीने का प्रयत्न करेंगे।

         नगर पालिका उपाध्यक्ष कालीचरण सोनवानिया ने कहा कि यह अद्भुत आयोजन है। और मैं हमेशा इस कार्यक्रम का हिस्सा रहता हूं। यह आयोजन संपन्न कराने के लिए महाराजा भोज फाउंडेशन को बधाई देता हूं। अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम संयोजक कविता अग्रवाल, सह संयोजक भारती कराले एवं निशा शर्मा ने किया। इस कार्यक्रम में डॉ संदीप खटोड़, सुधीर वर्मा, सूरज अग्रवाल, मनोज वर्मा, राजेंद्र जैन, ओमप्रकाश सोनी, नितिन पाटीदार, राजेंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का संचालन अंशुल शर्मा ने किया। आभार कविता अग्रवाल ने मना। कार्यक्रम को सफल बनाने में दीपक श्रीवास्तव, सुरेंद्र ठाकुर, कुलदीप सोलंकी, विकास गुणे, दीक्षांत तराणेकर, मोहित शर्मा, निलेश व्यास, रिंकू मेरवानी, संभाजी गावड़े की विशेष भूमिका रही। जानकारी राजेश गुप्ता ने दी।


No comments:

Post a Comment