HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Sunday 17 April 2022

संदला में साढ़े 4 करोड़ के विकास कार्योम का लोकार्पण के साथ किसान सम्मलेन संपन्न

 संदला में साढ़े 4 करोड़ के विकास कार्योम का लोकार्पण के साथ किसान सम्मलेन संपन्न 

ग्राम संदला को दो बड़ी सौगाते नव निर्मित हाई स्कूल भवन के लोकार्पण एवं बालिका छात्रावास के भूमि पूजन के रूप में मिली

संजय शर्मा संपादक

हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल

    बदनावर / संदला।  जिले के बदनावर तहसील के ग्राम संदला को रविवार को दो बड़ी सौगाते नव निर्मित हाई स्कूल भवन के लोकार्पण एवं बालिका छात्रावास के भूमि पूजन के रूप में मिली। प्रदेश के औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, राज्यमंत्री स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) एवं सामान्य प्रशासन विभाग इंदरसिंह परमार, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने संदला के शा. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एक करोड़ की लागत से बने हायर सेकेंडरी स्कूल भवन का लोकार्पण कर भवन का अवलोकन भी किया। 


      इसके पश्चात उन्होंने संदला में 3.33 करोड़ की लागत से बनने वाले आदिवासी सीनियर कन्या छात्रावास का भूमिपूजन कर जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित शा. जनजातीय सीनियर कन्या छात्रावास का अवलोकन किया एवं परिसर में पौधरोपण भी किया।


   अंत मे वे विद्यालय में बनी स्मार्ट क्लास भी पहुँचे। इस अवसर पर तीर्थ स्थान एवं मेला विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह सिसोदिया,  सहायक आयुक्त सुप्रिया बिसेन सहित जनप्रतिनिधिगण, आधिकारी व विद्यालय का स्टॉफ मौजूद रहे।


  बदनावर में 3 इंडस्ट्री और लाने का लक्ष्य है, जिसको लेकर बातचीत चल रही है। जल्द ही पीथमपुर की बड़ी कंपनी प्रतिभा सिंटेक्स यहां आने वाली है। जो पश्चिम क्षेत्र में अपना उद्योग स्थापित करेगी। इसके अलावा अन्य कंपनिया भी क्षेत्र में आएगी। इससे व्यापार व्यवसाय के साथ साथ क्षेत्र की प्रगति व विकास होगा। बेरोजगार युवाओं को भरपूर रोजगार मिलेगा। यह बात प्रदेश सरकार के उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने संदला में आयोजित जनसभा में संबोधित करते हुए कही।


   उन्होंने कहा कि पश्चिम क्षेत्र में जल्द ही आईटीआई की सुविधा भी बच्चों को मिलेगी, जो यहां पर प्रशिक्षण लेने के पश्चात इसी क्षेत्र में लगने वाले उद्योगों में नौकरी पा सकेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार भी शामिल हुए। परमार ने कहा कि सरकारी स्कूलों में बच्चों को बेहतर शिक्षा मिले इसको लेकर सरकार गंभीर है। सीएम राइज स्कूल योजना शिक्षा के क्षेत्र में कारगर साबित होगी।


   कार्यक्रम में नागरिक आपूर्ति निगम उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, पूर्व विधायक खेमराज पाटीदार, किसान मोर्चे के प्रदेश महामंत्री दिलीप पटोदिया, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि दिनेश गिरवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष क्रमश अशोक सोनी, धर्मेंद्र शर्मा,  भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री मनोज सोमानी,  शिवराम सिंह रघुवंशी, ईश्वर लाल पाटीदार, नरेंद्र राठौड़, धर्मेंद्र सिंह नाथावत,अल्पसंख्यक नेता शकील खान, भाजपा नेता प्रेमचंद परमार, सुषमा पाठक, आशा सराफ, 


    भाजपा मंडल अध्यक्ष  क्रमश उमेश पाटीदार, अक्षय शर्मा, धर्मेंद्र राठौड़, पवन डोड, मुन्नालाल पटेल, नारायण सिंह देवड़ा,  देवेंद्र मोदी सहित अन्य अतिथि रूप में मंचासीन थे। स्वागत भाषण मध्यप्रदेश तीर्थ व मेला विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष महेंद्रसिंह पिपलीपाडा (चाचूबना) ने दिया।


   इस दौरान मंत्री दत्तीगांव व मंत्री परमार ने 1 करोड़ लागत के नवीन हायर सेकंडरी स्कूल भवन का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान 3 करोड़ 33 लाख रुपए की लागत से बनने वाले कन्या छात्रावास भवन का भुमिपूजन भी किया गया।


   सरपंच राजश्रीदेवी, उपसरपंच चंपालाल गुर्जर आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक कुलदीपसिंह पीपलीपाडा ने किया। आभार ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष नारायण सिंह देवड़ा ने माना। वहीं कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।






No comments:

Post a Comment