HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Tuesday 5 April 2022

मां नर्मदा परिक्रमा पदयात्रा पर निकले महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर अगवानी की गई

 मां नर्मदा परिक्रमा पदयात्रा पर निकले महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर अगवानी की गई

महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी जी को श्री कृष्ण जी की प्रतिमा भेंट कर भाजपा जिलाध्यक्ष यादव ने सम्मानित किया

संजय शर्मा संपादक

हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल

   धार। अनेक साधु संतों के साथ महामंडलेश्वर संत ईश्वरानंद ब्रह्मचारी महाराज, उत्तम स्वामी जी की समर्पण मां नर्मदा परिक्रमा पदयात्रा के 143 वें दिन माण्डव समीप ब्राह्मण पूरी क्षेत्र आगमन पर सोमवार को भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव के नेतृत्व में  महामंडलेश्वर संतश्री का जोरदार स्वागत किया।कालीबावडी से माण्डव तक  प्रमुख चौराहों पर तथा जगह-जगह पुष्पवर्षा कर परिक्रमावासियों की अगवानी की गई। ब्राह्मणपूरी हनुमान मंदिर में प्रवेश के दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों के साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।    हर हर नर्मदे हर के जयघोष के परिक्रमावासी दोपहर विश्राम के बाद रात्रि में माण्डव पहुंचे। इस अवसर पर महर्षि उत्तम स्वामीजी महाराज ने कहा कि कई दिनों से मन में इच्छा थी नर्मदा परिक्रमा करना है और यह सौभाग्य अब मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पहली परिक्रमा में संत बनते हैं, दूसरी परिक्रमा में सिद्ध बनते हैं और तीसरी परिक्रमा में परमहंस बनते हैं। अब मुझे मां नर्मदा के परिक्रमा करने का अवसर मिला है और वह भी ऐसे सिद्ध पुरूषों के सानिध्य में प्राप्त हुआ है। मैं धन्य हो गया हूं। 


       इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव ने कहा कि संत हमेशा विश्व कल्याण के लिए जो भी काम करते हैं वह सिद्ध होता है, क्योंकि संतों के हाथों में ही सिद्धी होती है। यात्रा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के छोटे भाई नरेंद्रसिंह चौहान, भाजपा के वरिष्ठ नेता तपन भौमिक भी साथ थे।  भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव ने  उत्तम स्वामी जी महाराज को भगवान श्री कृष्ण जी की प्रतिमा भेंट कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किय। 


   उल्लेखनीय है कि महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी महाराज ने आंवलीघाट से नर्मदा परिक्रमा धार्मिक यात्रा उत्तरी तट से शुरू की। नर्मदा परिक्रमा पद यात्रा में लगभग 200 संत, समाजसेवी व परिक्रमावासी 143  दिनों से चल रहे हैं। इसमें महिला और पुरुष सभी शामिल हैं। ब्राह्मण पूरी में यात्रा का स्वागत करने वालों में पूर्व सांसद सावित्री ठाकुर ,भाजपा संगठन जिला प्रभारी श्याम बंसल ,भाजपा जिला महामंत्री सन्नी रिन ,प्रकाश धाकड़ और जयराम गावर,पूर्व विधायक मुकाम सिंह किराड़े,जिला उपाध्यक्ष नवीन बानिया,विकास मेहरवाल ,आशीष गोस्वामी ,अरुण मालवीय, धामनोद नगर पंचायत अध्यक्ष दिनेश शर्मा जिला मंत्री पवन कुशवाह,

      भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ,मनोज ठाकुर,जितेन्द्र जाट,कमलेश मानवे ,मनोज पटेल  विपिन राठौर,सतीश चौधरी, मयंक महाले ,राजेश मुवेल रवि मेहता ,नीलेश राठौर ,पूनमचंद फकीरा ,गुंजन गोस्वामी ,राकेश पाटीदार,भारत परिहार,कुसुम सौलंकी ,रविंद्र परिहार, शिवराम कन्नौज, लाखन सिंह नवासा महिला मोर्चा से सोनु ठाकुर सुनीता दुबे ,देवकन्या मुकाती ,प्रज्ञा ठाकुर सहित बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।



No comments:

Post a Comment