HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Tuesday 5 April 2022

प्रधानमंत्री करेंगे कार्यकर्ताओ को सम्बोधित,जिले के 1921 बूथों पर मनाया जायेगा पार्टी का स्थापना दिवस,सभी कार्यकर्ता सुनेगे प्रधानमंत्री जी को

 भाजपा के स्थापना दिवस 6 अप्रैल को कार्यकर्ता अपने अपने घरों पर लगाएं पार्टी का झण्डा- राजीव यादव

प्रधानमंत्री करेंगे कार्यकर्ताओ को सम्बोधित,जिले के 1921 बूथों पर मनाया जायेगा पार्टी का स्थापना दिवस,सभी कार्यकर्ता सुनेगे प्रधानमंत्री जी को

संजय शर्मा संपादक

हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल

     धार । भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस 6 अप्रैल को धार जिले के सभी 37 मंडलो के 1921 बूथों पर मनाया जायेगा। इस दिन सभी कार्यकर्ता अपने अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाये। भाजपा धार जिले के अध्यक्ष राजीव यादव ने कहा की 6 अप्रैल को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी देश भर के पार्टी कार्यकताओं को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करेगे। धार जिले में इसको लेकर कार्यकताओ ने उक्त कार्यक्रम की व्यापक तैयारियां की गई हैं। 

          भाजपा  जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया की  6 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर पार्टी का झण्डा लगाएंगे। जिला, मंडल,एवं बूथ स्तर पर आयोजित स्थापना दिवस के कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ता निर्धारित स्थान समय पर कार्यकर्ता एकत्रित होकर पार्टी का झण्डा फहरायेंगे।  इस अवसर पर बूथ पर रहने वाले सभी जनप्रतिनिधि, पार्टी वरिष्ठ नेता,पार्टी के जिला पदाधिकारी, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगें। पार्टी के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम के बाद तय समय पर  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी देश भर के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे जिसे कार्यकर्ता बड़ी स्क्रीन पर देखेंगे। साथ ही सभी बूथ कमेटी और पन्ना प्रमुख मोबाइल, लैपटॉप और टेलीविजन पर प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन को सुनेंगे।


       भाजपा धार जिले के अध्यक्ष श्री राजीव यादव ने जिले के सभी 37 मंडलो के 1921 बूथों पर रहने वाले सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओ से आव्हान किया है कि वे समारोह पूर्वक बूथ स्तर पर पार्टी का स्थापना दिवस मनाये। उक्त जानकारी भाजपा मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।


No comments:

Post a Comment