HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Saturday 23 April 2022

धार के अधिपति भगवान धारनाथ को परशुराम जन्मोत्सव का निमंत्रण भेट कर कार्यक्रमों की हुई शुरुआत

 धार के अधिपति भगवान धारनाथ को परशुराम जन्मोत्सव का निमंत्रण भेट कर कार्यक्रमों की हुई शुरुआत 

 ब्राह्मण समाज धार द्वारा धारेश्वर पर पीले चावल और पत्रिका रखकर भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रमों की शुरुआत हुई   

संजय शर्मा संपादक

हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल

    धार।  आगामी 3 मई को  भगवान परशुराम जन्मोत्सव आयोजन को लेकर सर्व ब्राह्मण समाज धार द्वारा धार के अधिपति भगवान धारनाथ को परशुराम जन्मोत्सव का निमंत्रण भेट कर कार्यक्रमों का श्रीगणेश किया, हिंदू धर्म में किसी भी कार्य की शुरूआत प्रथम पूज्य  भगवान  श्री गणेेेशजी और देवों के देव  भगवान महादेव को निमंत्रण देकर की जाती है.सर्व ब्राह्मण समाज धार द्वारा धारेश्वर पर पीले चावल और पत्रिका रखकर भगवान परशुराम जन्मोत्सव की शुरुआत की। 


      इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष पंडित विश्वास पांडे, कार्यकारी जिलाध्यक्ष पंडित धर्मेंद्र जोशी ,जिला संयोजक पंडित डॉ अशोक शास्त्री ,यात्रा प्रभारी ऋषि भार्गव, पंडित राजेश शर्मा, उपाध्यक्ष पंंडित गोटू शुक्ला, पंडित उमेश शर्मा, पंडित निलेश जोशी, युवा नगर अध्यक्ष पंडित वरदान तिवारी ,सचिव पंडित  सूर्य दुबे, पंडित विजय दवे अथर्व उपाध्याय विश्वास पाठक श्रेय पाठक आदि उपस्थित थेे। यह जानकारी सर्व ब्राह्मण समाज के मीडिया प्रभारी पंडित संजय शर्मा द्वारा दी  गई  ।


No comments:

Post a Comment