HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Thursday 21 April 2022

भाजपा महिला मोर्चा की बहनों द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बहनों का सम्मान किया गया

 भाजपा महिला मोर्चा की बहनों द्वारा  आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बहनों का सम्मान किया गया

संजय शर्मा संपादक

हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल

    धार । भाजपा महिला मोर्चा द्वारा जगह-जगह जाकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व  सहायिका बहनों का सामाजिक पखवाड़े के तहत  आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बहनों का स्वागत कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कुसुम सोलंकी व  नगरपालिका पूर्व अध्यक्ष ममता जोशी, मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सोनू ठाकुर , विनीता जोशी ,अनुसूया वैष्णव, डाली जाधव , अनीता बोरासी, प्रतिभा शर्मा ,  निशा शर्मा,सीमा पाल , पुष्प जांगडे,  शामिल रही  तथा पोषण आहार संबंधी जानकारी दी गई  तथा बच्चों को फल फूल व बिस्किट भी बांटे गए। साथ ही जिले के सभी मंडलों में कार्यक्रम आयोजित किया गया। 


     इसी प्रकार धार में वार्ड क्रमांक 21 पर वार्ड क्रमांक 9 ,10 ,11 ,12, 17, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं का सम्मान तिरला मंडल से आरती पटेल द्वारा  भाजपा जिला उपाध्यक्ष विश्वास पांडे की उपस्थिति में स्वागत सम्मान किया गया इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कुसुम सोलंकी ममता जोशी अनीता बोरासी प्रतिभा शर्मा अनुसूया वैष्णव उपस्थित रही ।


   कुक्षी में रेखा प्रफुल्ल जैन द्वारा महिला मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष एवं पार्षद नगर परिषद कुक्षी एवं पद्मा ठाकुर महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष ने आज आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका का स्वागत व सम्मान हुआ वही  दसई अमझेरा पीथमपुर में भी किया गया । उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी। 



No comments:

Post a Comment