HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Wednesday 2 March 2022

समाज की विघटनकारी प्रवत्तियों का दमन करने के लिए हमारे मठ-मंदिर प्रेरक - महंत श्री सच्चिदानंदगिरी जी महाराज

समाज की विघटनकारी प्रवत्तियों का दमन करने के लिए हमारे मठ-मंदिर प्रेरक - महंत श्री सच्चिदानंदगिरी जी महाराज

शिव परिवार की विषमता ही समरसता की प्रेरणा देती है.. देवल मठ से एकात्मता का आह्वान

संजय शर्मा संपादक

हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल

       धार। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर प्रदेश के मठ मंन्दिरों से सम्पूर्ण भारत के लाखों लाख मठ मंन्दिरों के लिए समरसता का आह्वान किया गया। समाज की विघटनकारी प्रवत्तियों जो कि हिन्दू समाज को जात-पात और भेदभाव के नाम पर षड्यंतपूर्वक तोड़ने का प्रयास करती है।ऐसे धर्मविरोधी तत्वों की चुनोती को हमारे मठ मन्दिर के माध्यम से समाप्त करेंगे।उक्त विचार अखिल भारतीय गोस्वामी महासभा दशनाम परंपरा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत श्री सच्चिदानंदगिरी जी महाराज ने  व्यक्त किये।


          देवल मठ के महंत विजय गोस्वामी  ने बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रदेशभर शिवालयों पर आदिगुरू शंकराचार्य एकात्मता महाजाप एवं महारुद्राभिषेक अनुष्ठान संपन्न हुए। आदिगुरू शंकराचार्य के एकात्मता के संदेश का दशनाम परंपरा के लाखों लाख पुजारी तथा महंत मठ मंदिरो पर पुजन अर्चन करते हुए सम्पूर्ण हिन्दू समाज मे देते हैं। आदिगुरू शंकराचार्यजी महाराज की इसी परंपरा को प्रदेश के मठ मन्दिरो पर सैकड़ों स्थानों पर अनुष्ठानों के माध्यम से पहुंचाने का पुनीत कार्य संपन्न हुआ।

                   देवल मठ दिग्ठान धार पर दशनाम परंपरा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत श्री सच्चिदानंद गिरीजी ने एकात्मता महारुद्राभिषेक में भाग लेते हुए देशभर के मठों मंन्दिरों के पुजारी तथा महंतों के द्वारा मध्यप्रदेश से प्रेरणा लेकर कार्य करना चाहिए तथा देशभर के मठों मंन्दिरों के लिए समरसता के इसी प्रकार के पवित्र अभियान को चलाने का आह्वान किया।


                      सोमनाथ महादेव मठ पर सम्पन्न अनुष्ठान में समाज की विभिन्न जातियों के बंधुओं ने एक साथ अभिषेक में बैठकर समरसता का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। अनुष्ठान में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख विनय जी दीक्षित, दशनाम के प्रांत अध्यक्ष महंत निलेश भारती ,सामाजिक कार्यकर्ता सुभाषजी पटेल, हरिरामजी कपासिया,अरविंदजी चौधरी, कुटुंब प्रबोधन के महेश अग्रवाल, जिला प्रचारक सुमित  पारासर् दिनेश कुशवाह, निर्भय सिह पटेल, चंद्रशेखर  कुशवाह,विनित मंडलोई,धर्मेंद्र कुशवाह, बद्री पटेल , तरुण जी केसुर, प्रमोद  मानेकर ,मुकेश  सोनी,सहित समाज के प्रबुद्ध जन शामिल हुए।


No comments:

Post a Comment