HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Monday 28 February 2022

कार्यकर्ताओं की सामूहिक शक्ति के आधार पर समर्पण निधि संग्रह अभियान सफल होगा- प्रदेश महामंत्री सबनानी

 कार्यकर्ताओं की सामूहिक शक्ति के आधार पर समर्पण निधि संग्रह अभियान सफल होगा- प्रदेश महामंत्री सबनानी

समर्पण निधि संग्रह अभियान में प्रत्येक कार्यकर्ता का ज्यादा से ज्यादा योगदान हो  - प्रभारी मंत्री डॉ चौधरी

हमारे कार्यकर्ताओं की लगन और प्रतिबद्धता के कारण ही जिले में 1751 बूथों का डीजिटाइजेशन हो पाया  - जिलाध्यक्ष राजीव यादव

 संजय शर्मा संपादक

हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल

   धार। श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन संगठन के सशक्तीकरण के लिए दिया। उनके जन्मशताब्दी वर्ष में प्रदेश संगठन ने विस्तार और सृदढीकरण के लिए बूथ विस्तारक अभियान चलाया है, अत्यधिक सफल रहा है। समर्पण निधि संग्रह अभियान को कार्यकर्ता मेहनत से करेंगे पूरा हमें पूरा विश्वास है कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम के बल पर जिले में  2 मार्च  से 5 मार्च तक चलने वाला समर्पण निधि का विशेष अभियान भी बूथ विस्तारक योजना की तरह ही सफलता की ऊचाईयां छुएगा। भारतीय जनता पार्टी अन्य राजनीतिक दलों से इसलिए अलग है, क्योंकि विचार और संगठन के विस्तार के लिए हमारे कार्यकर्ता ही रीति - नीति तय करते हैं। पार्टी जो भी अभियान प्रारंभ करती है उसे सफल बनाने में पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता सामूहिकता के साथ पूरी जी-जान से जुट जाता है। कार्यकर्ताओं की इसी सामूहिक शक्ति के आधार पर समर्पण निधि संग्रह अभियान सफल होगा। यह बात भाजपा प्रदेश महामंत्री व संगठन संभागीय प्रभारी  भगवानदास सबनानी ने रविवार को सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल केशव हाल में आयोजित बूथ विस्तारक योजना समीक्षा एवं समर्पण निधि संग्रह टोली व स्थानीय जनप्रतिनधियों की बैठक में कही।


       बैठक शुभारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी,श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी सहित अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ आरंभ हुआ। समर्पण निधि संग्रह अभियान एवं बूथ विस्तारक योजना की समीक्षा जिला बैठक को मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी, भाजपा प्रदेश महामंत्री व संगठन संभागीय प्रभारी  भगवानदास सबनानी, कैबिनेट मंत्री व अभियान जिला प्रभारी  राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ,संगठन जिला प्रभारी  श्याम बंसल, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव यादव, अभियान जिला संयोजक व पूर्व मंत्री रंजना बघेल ने भी संबोधित किया।   


      प्रभारी मंत्री  डॉ प्रभुराम चौधरी ने भाजपा जिला बैठक को संबोधित करते हुए कहा की  समर्पण निधि संग्रह अभियान में प्रत्येक कार्यकर्ता का ज्यादा से ज्यादा योगदान हो ओर संगठन के हर एक कार्यकर्ता के मन में यह भाव हो की यह मेरी पार्टी हैं। बूथ विस्तारक अभियान का जो शेष बचा कार्य है उसको लेकर, समर्पण निधि को व्यापक तौर पर हर बूथ पर कार्यकर्ता समर्पण करें उसकी तैयारी को लेकर बैठक संपन्न करें। 


जिलाध्यक्ष श्री राजीव यादव ने समर्पण निधि संग्रह अभियान को लेकर विस्तार से बताया कि हमारे कार्यकर्ताओं की लगन और प्रतिबद्धता के कारण ही जिले में 17 50  बूथों का डीजिटाइजेशन हो पाया है। बूथ विस्तारक अभियान में हमारे कार्यकर्ताओं ने जिस प्रकार की ऊर्जा के साथ काम किया उसे समर्पण निधि अभियान में भी बनाए रखना हम सभी का दायित्व है। श्रद्धेय ठाकरे जी ने आजीवन सहयोग निधि की परिकल्पना दी थी। हमें समर्पण निधि अभियान को सफल बनाकर स्व. ठाकरे जी की भावनाओं के अनुरूप संगठन को आत्मनिर्भर बनाना है। 


   भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया की आजीवन सहयोग निधि को लेकर भाजपा जिला धार की कामकाजी बैठक में भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल, राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त राजेश अग्रवाल,सांसद छतर सिंह दरबार,जिला पंचायत अध्यक्ष मालती मोहन पटेल,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य करण सिंह पंवार,दिलीप पटोंदिया, अंनत अग्रवाल, जिला महामंत्री सन्नी रिन,जयराम गावर,जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य ,मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष व मंडल प्रभारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


 बैठक का संचालन जिला महामंत्री प्रकाश धाकड़ व आभार भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विपिन राठौर ने माना।उक्त जानकारी भाजपा जिला प्रभारी संजय शर्मा ने दी।



No comments:

Post a Comment