HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Saturday 5 March 2022

जिला स्तरीय युवा सम्मेलन एवं सांस्कृतिक महोत्सव संध्या 2022 संपन्न हुआ

जिला स्तरीय युवा सम्मेलन एवं सांस्कृतिक महोत्सव संध्या 2022 संपन्न हुआ

 संजय शर्मा संपादक

हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल

       धार । नेहरू युवा केन्द्र धार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित जिला स्तरीय युवा सम्मेलन एवं सांस्कृतिक महोत्सव संध्या पी.जी काॅलेज धार के आॅडिटोरीयम में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीएसपी निलेश्वरी डावर विशेष अतिथि पी.जी काॅलेज धार के प्राचार्य  डाॅ.एच.एल फुलवरे  सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


           अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद के चित्र पर विधिवत पूजन कर सरस्वती गीत के साथ शुभारंभ किया गया। स्वागत भाषण । नेहरू युवा केन्द्र धार जिला समन्वयक स्वपनिल देशमुख ने दिया जिसके बाद अनेक विकासखंड कि टिमों ने क्षेत्रिय नृत्य सहित देशभक्ति एवं भजन मंडल ने अपनी प्रस्तुतीयां दी।


   जिला स्तरीय महोत्सव में जिले के सभी विकासखंडों से लगभग तीन सौ युवा मंडल प्रतिनिधि एवं राष्ट्रीय सेवाकर्मी सदस्य सहित अनेक सामाजिक संगठन पदाधिकारी की सहभागिता रही। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में कुक्षी व मांडव विकासखंड से आदिवासी लोकनृत्य, उमरबन विकासखंड कि टीम ने निमाड लोकनृत्य गणगौर पर, धार विकासखंड टिम ने परवरदीगार नृत्य पर अपनी प्रस्तुति दी। तिरला से कबीर भजन मंडली उकाला व सरदारपुर विकासखंड से मालवा लोककला सांस्कृतिक एवं सामाजिक समिति भजन टीम ने प्रस्तुति सादर की।


       कार्यक्रम के अंत में सम्मलित सभी टीम को अतिथियों द्वारा स्मृतिचिन्ह, प्रमाणपत्र एवं स्वामी विवेकानन्द जी के विचारों की पुस्तिका देकर सम्मानित किया गया।  कार्यक्रम का सफल संचालन नेहरू युवा केन्द्र धार स्वयंसेवक अभिषेकसिंह ठाकुर व अभिलाषा अलोने ने किया।


No comments:

Post a Comment