HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Wednesday, 23 February 2022

जिला स्तरीय युवा संसद वर्चुअल माध्यम से आयोजित हुई

 जिला स्तरीय युवा संसद वर्चुअल माध्यम से आयोजित हुई

संजय शर्मा संपादक

हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल

     धार।  23 फरवरी  2022/ जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केन्द्र ने बताया कि राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव 2022 अन्तर्गत नेहरू युवा केन्द्र संगठन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के संयुक्त माध्यम से जिला स्तरीय युवा संसद नेहरू युवा केन्द्र धार में वर्चुअल माध्यम से आयोजित हुई। युवा संसद में धार, झाबुआ, अलीराजपुर, रतलाम, नीमच, मंदसौर जिले के उत्साही युवाओं द्वारा विविध विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत कर सहभागिता दी। 


    कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मॉ सरस्वती के प्रतिमा को माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। युवा संसद में निर्णायक के रूप में पूर्व प्राचार्य पीजी कॉलेज डॉ. बी.एल. चौहान, संजय शर्मा अध्यक्ष हमारा प्रयास सेवा संस्थान, राजेष शर्मा, जिला समन्वयक ममता हेल्थ इंस्टीट्यूट फॉर मदर एण्ड़ चाईल्ड, डॉ. मनु गौराह, विक्रम विद्यापीठ उज्जैन, अनु भाभोर सामाजिक कार्यकर्ता (कला एवं संस्कृति) द्वारा युवाओं को मार्गदर्षन किया गया। 

     जिला स्तरीय युवा संसद में धार जिले के निसरपुर विकासखण्ड़ के अभिलाषा अलोने प्रथम एवं मंयक दुबे विकासखण्ड़ धार द्वितीय रहे। प्रथम स्थान प्राप्त अभिलाषा अलोने द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये एवं महिलाओं द्वारा हर क्षेत्र में दिये जा रहे महत्वपुर्ण योगदान पर प्रकाश ड़ाला।  जिले से प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त प्रतिभागी एन.एस.एस. जिला संगठक डॉ.डी.के. वर्मा, डॉ. के.एस. चौहान, डॉ. लक्ष्मी बघेल के मार्गदर्शन में 26 व 27 फरवरी को होने वाली राज्य स्तरीय युवा संसद में प्रतिभागिता देंगे। इसी क्रम में राष्ट्रीय स्तर पर युवा संसद महोत्सव प्रतियोगिता 8-9 मार्च को दिल्ली में आयोजित होगी। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 2 लाख, द्वितीय पुरस्कार 1.5 लाख एवं तृतीय पुरस्कार 1 लाख रूपए है।  



No comments:

Post a Comment