HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Saturday 26 February 2022

भाजपा बूथ विस्तारक योजना की समीक्षा बैठक में आज प्रभारी मंत्री व प्रदेश महामंत्री देगें मार्गदर्शन

 भाजपा बूथ विस्तारक योजना की समीक्षा बैठक में आज प्रभारी मंत्री व प्रदेश महामंत्री देगें मार्गदर्शन

भाजपा की जिला कामकाजी बैठक आज रविवार को

संजय शर्मा संपादक

हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल

      धार। भाजपा जिला धार की कामकाजी बैठक का आयोजन कल 27 फरवरी रविवार को सांय 05 बजे स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल धार पर आयोजित की गई है। बैठक में मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री  डॉ प्रभुराम चौधरी , भाजपा प्रदेश महामंत्री संभाग प्रभारी भगवानदास सबनानी, कैबिनेट मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव,भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव, जिला संगठन प्रभारी  श्याम बंसल, बूथ विस्तारक योजना की समीक्षा एवं समर्पण निधि संग्रह अभियान व भाजपा के आगामी कार्यक्रमों को लेकर भाजपा पदाधिकारी ओर कार्यकर्ताओं को मगर्दर्शन देगें। 

     भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि बैठक में वर्तमान-पूर्व सांसद, हारे-जीते विधायक, निगम मंडल बोर्ड के अध्यक्ष  उपाध्यक्ष,प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, पूर्व जिला अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य,नगर पालिका/नगर पंचायत/जनपद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी,जिले के सभी मंडल अध्यक्ष,मंडल महामंत्री,मोर्चा जिला अध्यक्ष व मंडल प्रभारी, भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य सहित जिले के भाजपा वरिष्ठ नेता/कार्यकर्ता अपेक्षित रहेंगे।



No comments:

Post a Comment