HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Saturday 5 February 2022

वसंत पंचमी पर राजा भोज की नगरी धार भोजशाला में पूरे दिन आराधना के स्वर गूंजे,मां वाग्देवी को दी श्रद्धा की आहुतियां

 वसंत पंचमी पर राजा भोज की नगरी धार भोजशाला में पूरे दिन आराधना के स्वर गूंजे,मां वाग्देवी को दी श्रद्धा की आहुतियां

हिंदू नेता पूर्व विधायक कपिल मिश्रा ने धर्म सभा को संबोधित किया 

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल

     धार । वसंत पंचमी के अवसर पर भोजशाला में पूरे दिन आराधना के स्वर गूंजे। हजारों लोग इसके साक्षी बने। राजा भोज के जयकारों से पूरा शहर गुंजायमान रहा। भोजशाला में सूर्य की पहली किरण के साथ ही पूजन शुरू हुआ। सुबह 7 बजे हवन की शुरुआत हुई जो शाम 5ः30 बजे पूर्णाहुति व महाआरती के साथ पूर्ण हुई। वसंत पंचमी पर भोजशाला में दर्शन करने के लिए हिंदू समाज का पूरे दिन तांता लगा रहा। हिंदू समाज में इस उत्सव को लेकर अलग ही उत्साह देखा जा रहा था। बच्चों से महिला, पुरुष व बुजुर्ग शामिल हुए। मातृ शक्ति ने जुलूस में केसरिया साफा पहना जो आकर्षण का केंद्र रहा। सुबह 11ः15 बजे घोड़ा चौपाटी से हिंदू समाज द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। वहीं दोपहर 1ः18 बजे महाआरती हुई। इसके पश्चात धर्म सभा का आयोजन हुआ। वहीं सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन द्वारा कड़े इंतजाम किए गए थे। प्रशासन के सभी आला अधिकारी पूरे समय मौजूद रहे। भोजशाला के बाहरी प्रवेश द्वार से लेकर अंदर तक विशेष सज्जा की गई थी।


   वसंत पंचमी का हिंदू समाज को पूरे साल इंतजार रहता है। इस पर्व पर भोजशाला में पूरे दिन हिंदू समाज को पूजन अर्चन की अनुमति रहती है। उत्सव को लेकर पूर्व में ही महाराजा भोज स्मृति वसंतोत्सव समिति द्वारा तैयारियां की गई थी। वहीं शहर को भी आकर्षक रूप से भगवा ध्वज व पताकाओं से सजाया गया था। सुबह से ही भक्तों का भोजशाला में आना शुरू हो चुका था जो सूर्यास्त तक जारी रहा। वहीं परंपरा अनुसार सुबह 11ः15 बजे से मां-वाग्देवी के तैल चित्र को एक बग्घ्घी में रखकर शोभा यात्रा की शुरुआत हुई। जो शहर के मोहन टॉकीज, धान मंडी, आनंद चौपाटी सहित विभिन्ना मार्गो से होते हुए दोपहर 1ः10 बजे भोजशाला पहुंचा। शोभायात्रा का शहर में जगह-जगह मंच बनाकर हिंदू समाज के लोगों द्वारा स्वागत किया गया।


सुरक्षा चाकचौबंद....भोज के जयकारे गुंजायमान

       सुरक्षा को देखते हुए पूरे दिन प्रशासन ने कड़े इंतजाम कर रखे थे। चौराहों पर पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी। शोभायात्रा में भी जवानों की एक टुकड़ी साथ थी। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में हिंदू समाज के लोग शामिल रहे। इस दौरान युवाओं में काफी उत्साह देखा गया। केसरिया पताका को हाथों में लेकर पूरे शहर में सियाराम और राजा भोज के जयकारों से गुंजायमान रहा। वहीं जैसे ही भोजशाला के बाहर जुलूस पहुंचा इस दौरान हिंदू समाज के लोगों का उत्साह चरम पर देखा गया। परंपरा का निर्वाह करते हुए मां वाग्देवी के तैल चित्र को भोजशाला के गर्भ गृह में प्रवेश करवाया। इस दौरान पूरा भोजशाला परिसर सरस्वती माता के जयकारों से गुूंज उठा। इसके बाद महा आरती की गई।


मातृ शक्ति का उत्साह चरम पर....युवतियों ने पहना भगवा साफा

         वसंत पंचमी को लेकर मातृशक्ति में एक अलग ही उत्साह देखा जा रहा था। सुबह से ही हजारों की संख्या में मातृशक्ति भोजशाला पहुंची और पूजन अर्चन किया गया। जुलूस में विशेष रुप से मातृशक्ति द्वारा केसरिया साड़ी का पहनावा रखा गया था। वहीं युवतियों द्वारा भगवा साफा पहन रखा था। रास्ते में वह नृत्य कर मां सरस्वती के जयकारों के साथ वसंत पंचमी की खुशियां मनाती हुई दिखाई दीं।


             इस आयोजन में धर्म जागरण विभाग के विभाग संयोजक गोपाल शर्मा सहित भोज उत्सव समिति के अध्यक्ष राजेश शुक्ला, हेमंत दौराया, विश्वास पांडे, अशोक जैन, अरविंद चौधरी, कृष्णा नागर सहित सुमित चौधरी, दिनेश पटेल, बंटी राठौर, द्वारका राठौर, विक्रम लववंशी, जगदीश राठौड़, बलराम प्रजापत, निखिल जोशी, अभिषेक चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे। इस मौके पर मातृशक्ति में सरला पांडर, सुनीता शर्मा, चंदा भावर आदि उपस्थित रही। 


             मां वाग्देवी भोजशाला धार में सरस्वती जन्मोत्सव शोभायात्रा में विशेष रूप से सोहन  सोलंकी राष्ट्रीय संयोजक बजरंग दल ,जयदीप पटेल भाजपा प्रदेश मंत्री भाजपा ,राजीव यादव भाजपा जिला अध्यक्ष , दिलीप पटोंदिया प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा,पूर्व मंत्री रंजना बघेल , सावित्री ठाकुर पूर्व सांसद,मनोज  सोमानी पूर्व जिला महामंत्री,सन्नी रिन व जयराम गावर भाजपा जिला महामंत्री,मनोज ठाकुर जिला कार्यालय मंत्री ,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ,जिला मंत्री पवन कुशवाह ,नगर मंडल अध्यक्ष विपिन राठौर और नितेश अग्रवाल सहित अनेक धर्मप्रेमी जनता शामिल थे। 


      धर्म सभा के आयोजन में विशेष रूप से मुख्य अतिथि दिल्ली से आए पूर्व विधायक कपिल मिश्रा, हिंदू नेता विमल गोधा, भोज उत्सव समिति के अध्यक्ष राजेश शुक्ला मंचासीन थे। अतिथियों का स्वागत अशोक जैन, राजेश शुक्ला और पप्पू डामोर आदि ने किया। इस मौके पर चुन्नाू जायसवाल का मुख्य अतिथि द्वारा स्वागत व अभिनंदन किया गया। संचालन हेमंत दौराया ने किया। आभार अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने माना।




No comments:

Post a Comment