HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Friday 7 January 2022

संगठन के हर कार्यकर्ता का लक्ष्‌य बूथ जिताने का होना चाहिए - वीडी शर्मा प्रदेश अध्यक्ष

 संगठन के हर कार्यकर्ता का लक्ष्‌य बूथ जिताने का होना चाहिए - वीडी शर्मा प्रदेश अध्यक्ष 

मांडू में भारतीय जनता पार्टी का मण्डल विस्तारक मण्डल अध्यक्ष कार्यशाला संपन्न

कुशाभाऊ ठाकरेजी की जन्म शताब्दी वर्ष पर हम संकल्प लें कि हमारा संगठन और मजबूत हो - प्रदेश महामंत्री सबनानी

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल

     धार / मांडू । भारतीय जनता पार्टी द्वारा मांडू में 5 जिलों की मंडल विस्तारक -मंडल अध्यक्ष कार्यशाला गुरुवार को आयोजित की गई। कार्यशाला में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि संगठन के हर कार्यकर्ता का लक्ष्‌य होना चाहिए कि वह अपने बूथ को जीते। पितृ पुरुष कुशाभाऊ ठाकरे के जन्मशताब्दी वर्ष पर उनके विचारों को आगे बढ़ाए। बूथ विस्तारक योजना के अंतर्गत 20 से 30 जनवरी तक प्रदेश के प्रत्येक बूथ को सक्षम बनाने के लिए यह अभियान चलेगा। हमारा विचार और संगठन ज्यादा मजबूत हो, इसके लिए बूथ विस्तारक योजना पार्टी का महत्वपूर्ण अभियान है। इसे बूथ स्तर तक सक्रियता के साथ संचालित करें।

    उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी और स्व. कुशाभाऊ ठाकरे जैसे अनेक महापुरुषों ने कठोर परिश्रम और तप से सींचा है। भारतीय जनता पार्टी वह वैचारिक दल है, जो सदैव अंत्योदय के माध्यम से समाज के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति के कल्याण के लिए कार्य करता है। हम जब भी सत्ता में रहे, हमने अंत्योदय के संकल्प को लेकर कार्य किया। जिसका प्रतिफल है कि आज देश के 70 प्रतिशत भू-भाग पर भारतीय जनता पार्टी की सरकारें जनकल्याण के लिए कार्य कर रही हैं। कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी वर्ष में आयोजित 'संगठन पर्व' के तहत बूथ विस्तारक योजना के लिए मंडल विस्तारक-मंडल अध्यक्ष कार्यशाला का आयोजन किया गया था। 


    कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में भाजपा प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव धार जिला सहित 5 जिले के अध्यक्ष व संगठन प्रभारी द्वारा महापुरषों के चित्रों पर पुष्पमाला पहनाकर दीप प्रज्जवलित कर विधिवत शुभारंभ जहाज महल होटल प्रांगण मांडू में किया गया । 


    इस मौके पर भाजपा महामंत्री भगवानदास सबनानी, कैबिनेट मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल, प्रदेश मंत्री संगीता सोनी, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव, सांसद छतर सिंह दरबार,सांसद गुमान सिंह डामोर,मोर्चा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुरेश कैरो, पूर्व मंत्री रंजना बघेल, जिला संगठन प्रभारी श्याम बंसल, हरिनारायण यादव सहित 5 जिलों के जिला संगठन प्रभारी जिलाध्यक्ष व विधायक उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत जिला महामंत्री सन्नाी रिन, जयराम गावर, प्रकाश धाकड़ द्वारा किया गया। 

    कार्यशाल के शुभारंभ सत्र को प्रदेश महामंत्री  संबोधित करते हुए कहा की इस देश में महापुरुषों ने संगठन को गढ़ने का कार्य किया है उन महापुरषों के अथक प्रयासों यह परिणाम है कि भाजपा संगठन विश्व में सबसे बड़ी पार्टी बनी है बूथ  विस्तारक योजना के बारे में विस्तृत बताते हुए कहां की भाजपा संगठन अनुशासित राजनीतिक दल है संगठन के पित्र पुरुष कुशाभाऊ ठाकरे जी की धार जिला जन्मभूमि व कर्मभूमि रही हैं यहां का संगठन सबसे बड़ा संगठन व अनुशासित संगठन होना चाहिए तभी कुशाभाऊ ठाकरे जी को जन्मशताब्दी समारोह की सच्ची श्रद्धांजलि होगी। 


      कार्यशाला में भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव सहित जिला टीम ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को तीर -कमान भेंट कर स्वागत किया। कार्यशाला में झाबुआ प्रभारी हरिनारायण यादव, जिलाध्यक्ष लक्ष्‌मण नायक, इंदौर नगर प्रभारी डॉक्टर तेज बहादुर सिंह, इंदौर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, इंदौर ग्रामीण जिला प्रभारी रघुनाथ सिंह भाटी व जिलाध्यक्ष राजेश सोनकर, आलीराजपुर जिला प्रभारी देवी लाल सिंह धाकड़ जिलाध्यक्ष वकील सिंह ठकराल, अजजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री कल सिंह भाबर, अजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सूरज कैरो , खातेगाँव विधायक आशीष शर्मा मंचासीन थे। कार्यशाला में पांचो जिलों के मंडल विस्तारक, मंडल अध्यक्ष, जिला महामंत्री, कार्यालय मंत्री जिला पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यशाला का सफल संचालन धार जिला संगठन प्रभारी श्याम बंसल ने कियाव  आभार जिला अध्यक्ष यादव ने  माना। उक्त जानकारी संजय शर्मा ने दी।


No comments:

Post a Comment