HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Friday 7 January 2022

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने लोकतंत्र सेनानी अनंत अग्रवाल के निज निवास पहुंचकर शॉल श्रीफल से सम्मान किया

 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने लोकतंत्र सेनानी अनंत अग्रवाल के निज निवास पहुंचकर शॉल श्रीफल से सम्मान किया

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल

        धार - कमल पुष्प अभियान अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा धार नगर में लोकतंत्र सेनानी एवं भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष अनंत अग्रवाल जी के निज निवास पर पहुंचकर उनका शॉल श्रीफल से स्वागत व तिलक लगाकर अभिनंदन किया और अग्रवाल जी के परिजनों से भेंट कर कुशलक्षेम जानी। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा की देश के लोकतंत्र को अक्षुण्ण बनाए रखने में हमारे लोकतंत्र सेनानियों का योगदान अतुल्य है।


     इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन भायल खेमराज पाटीदार, पूर्व विधायक करण सिंह पंवार पूर्व मंत्री रंजना बघेल भाजपा जिला महामंत्री सन्नी रिन मंडल अध्यक्ष विपिन राठौर नरेश राजपुरोहित जिला कार्यसमिति सदस्य विकास शर्मा संजय शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।




No comments:

Post a Comment