HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Wednesday 5 January 2022

6 जनवरी को मांडू में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा भाजपा मंडल विस्तारक कार्यशाला को संबोधित करेंगे

  6 जनवरी को  मांडू में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा भाजपा मंडल विस्तारक कार्यशाला को संबोधित करेंगे

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल

         धार - भारतीय जनता पार्टी द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी वर्ष में आयोजित "संगठन पर्व" के तहत बूथ विस्तारक योजना के अंतर्गत पांच जिलों के मंडल विस्तारक, मंडल अध्यक्ष की कार्यशाला मांडू में 6 जनवरी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद खजुराहो लोकसभा विष्णुदत्त शर्मा, भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन संभाग प्रभारी भगवानदास सबनानी, संगठन जिला प्रभारी श्याम बंसल  कार्यकर्ताओं को आगामी संगठन योजना पर मार्गदर्शन देकर संबोधित करेंगे ।

       भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव ने बताया कि बूथ विस्तारक योजना में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश महामंत्री संगठन प्रभारी सहित भाजपा वरिष्ठ नेताओ का मार्गदर्शन सुबह 9 से सांय 5 बजे तक अलग - अलग सत्रों में अपना विषय पर विचार रखेंगे । इस कार्यशाला में इंदौर संभाग के इंदौर नगर इंदौर ग्रामीण,धार, झाबुआ,अलीराजपुर जिले के अपेक्षित भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। उक्त जानकारी संजय शर्मा ने दी।


No comments:

Post a Comment