HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Tuesday 4 January 2022

धार जिले के कृषक द्वारकाप्रसाद द्वारा उगाई जा रही है रंगीन फुलगोभिया,कलेक्टर डॉ जैन ने देख सराहना की

 धार जिले के कृषक द्वारकाप्रसाद द्वारा उगाई जा रही है रंगीन फुलगोभिया,कलेक्टर डॉ जैन ने देख सराहना की

संजय शर्मा संपादक 
हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल

     धार- जिलें के कृषको द्वारा उद्यानिकी फसलों में लगातार विविधता लाकर नई-नई उद्यानिकी फसलें जैसे स्ट्राबेरी, ड्रेगन फ्रूट, कलर्ड केप्सिकम आदि को लगया जा रहा है, इसी क्रम में ग्राम तिलगारा विकासखंड बदनावर के कृषक द्वारका प्रसाद व उनके भाई मनोज पाटीदार द्वारा रंगीन फुलगोभी का उत्पादन कर सभी को अचम्भित कर दिया है। कृषक द्वारा एक एकड़ में बैंगनी व पिले रंग कि फुलगोभी का उत्पादन किया जा रहा है। इसी गोभी को लेकर वो आज कलेक्टर डॉ पंकज जैन से मिले। जिसे देख कलेक्टर ने सरहाना की। इस अवसर पर एडीएम सलोनी सिडाना भी मौजूद रही। 


      कृषक ने द्वारका प्रसाद ने बताया की उसके पास कुल 12 एकड़ जमीन है, जिसमे से 1 एकड़ में उसमे रंगीन फुलगोभी की खेती कर रहा है। रंगीन फुलगोभी की खेती सामान्य फुलगोभी की तरह ही होती है, इसकी बुवाई सितम्बर अक्टुम्बर महिने में की जाती है व इसे आद्र व ठंडी जलवायु की आवश्यकता होती है। चुंकी यह नई फसल है, और सभी का आकर्षण का केन्द्र भी है, इसलिये इसका मुल्य सामान्य फुल गोभी से ज्यादा प्राप्त होने की संभावना है। कृषक द्वारा बतलाया गया की अभी फसल आना शुरू हुई है व लगभग 25-30 क्विंटल उत्पादन प्राप्त होने की संभावना है। कृषक द्वारा रंगीन फुलगोभी के साथ-साथ कलरड केप्सिकम, कुकुम्बर, थाई अमरूद, स्ट्राबेरी की खेती भी कि जा रही है। उप संचालक उद्यान नीरज सांवलिया ने बताया की इसमें फाइटोकेमिकल्स और एंटीऑक्सीडेट भी होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाता है, साथ ही इसमे कैल्शियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम और जिंक होता है जो हड्डीयों को मजबुत बनाता है।


No comments:

Post a Comment