HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Friday 3 December 2021

क्रांति सूर्य जननायक टंट्या भील गौरव कलश यात्रा का जिले में आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत, गणमान्यजनों ने सभा को संबोधित कर जननायकों का किया स्मरण

 क्रांति सूर्य जननायक टंट्या भील गौरव कलश यात्रा का जिले में आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत, गणमान्यजनों ने सभा को संबोधित कर जननायकों का किया स्मरण 

प्रभारी मंत्री ने  सम्बोधन में म.प्र. जन अभियान परिषद् की प्रशंसा करते हुए कहा की इस गौरव कलश यात्रा में विशेष योगदान रहा है 

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल

      धार -  क्रांति सूर्य जननायक टंट्या भील गौरव कलश यात्रा का शुक्रवार को धार जिले में आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। विभिन्न स्थानोंं पर यात्रा का पुष्पमाला से स्वागत किया। यात्रा के तहत यहां जिला मुख्यालय स्थित पीजी कॉलेज के आॅिडटोरियम हॉल आयोजित कार्यक्रम में टंट्या मामा के चित्र का पूजन करते हुए आयोजित सभा को प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा जिले के प्रभारी मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने संबोधित किया। 


            उन्होंने जननायकों के बलिदान को याद करते हुए उनका पुण्य स्मरण किया। इस कार्यक्रम  में स्कूली छात्रओ  ने पारंपरिक वेषभूषा और वाद्ययंत्रों पर नृत्य किया। यहां आयोजित सभा में वक्ताओं ने जन नायक टंट्या मामा, बिरसा मुंडा सहित जनजातीय जननायकों की जीवन गाथा पर प्रकाश डाला।  


       आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डॉ चौधरी ने कहा कि आज दोनों यात्राओं का धार जिले में आगमन हुआ है। इस अवसर पर मैं क्रांति सूर्य जननायक टंट्या भील को नमन करता हूॅ।  हमारे देश की आजादी के लिए इन जननायको का बहुत बड़ा योगदान रहा है, जिन्होंने अपने जीवन का बलिदान देकर देश की आजादी में अपनी सहभागिता दी है। 


           मुख्यमंत्री जी द्वारा जनजातिय वर्ग के योगदान को याद करने के लिए गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। जिन्होनें अंग्रेजों से लड़ाई कर आजादी दिलाई है। जनजातीय जननायकों के इस योगदान के गौरव को बढाने के लिए यह यात्रा निकाली जा रही है। देश अब आगे बढ़ रहा है लोग अब इन जननायको के बारे में जानने लगे है। इस यात्रा का कल इंदौर में समापन होगा। 


  इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष मालती मोहन पटेल,भाजपा जिला अध्यक्ष  राजीव यादव, पूर्व विधायक सरदारपुर वेलसिंह भूरिया, दिपमाला, कपिल निनामा, कैलाश अमलियार ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा क्रांति सूर्य जननायक टंट्या भील के वंशजो का शाल-श्रीफल देकर सम्मान किया गया। 


  इस अवसर पर विधायक नीना वर्मा, पूर्व सांसद सावित्री ठाकुर, पूर्व विधायक धरमपुरी कालुसिंह ठाकुर, कलेक्टर डॉ पंकज जैन, पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह, अपर कलेक्टर सलोनी सिडाना, नगर पालिका उपाध्यक्ष कालीचरण सोनवनिया सहित जनप्रतिनिधि व पत्रकार गण , आम नागरीक मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment