HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Monday 13 December 2021

मांण्डू उत्सव का उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे !

मांण्डू उत्सव  का उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे !

मुख्यमंत्री के माण्डू उत्सव उद्घाटन और मांडू में ही केबिनेट मीटिंग भी प्रस्तावित

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल

            धार ।  जिले के प्रमुख उत्सव माण्डू फेस्टिवल का भव्य आयोजन 25 दिसम्बर से 29 दिसम्बर तक होगा। वर्ष 2019 की भांति इस बार माण्डू फेस्टिवल पूर्व भव्यता और पूरी रौनक के साथ होगा। जिसमें देश के ख्यातिनाम  कलाकार सुसज्जित रंगमंच पर अपनी प्रस्तुतियॉ देगे। मंचीय कार्यक्रम 5 दिवसीय रहेंगे तथा अन्य गतिविधियां तथा टेंट सिटी लगातार 2 माह तक जारी रहेंगी। प्रस्तावित कार्यक्रम अनुसार इस वर्ष मांण्डू उत्सव  का उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। साथ ही केबिनेट की बैठक भी माण्डू में किया जाना प्रस्तावित है। 

    माण्डू उत्सव की तैयारियों के परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर डॉ पंकज जैन ने समयावधि पत्रों की बैठक में सभी अधिकारियों को निर्देशित किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान केे आगमन एवं केबिनेट बैठक की संभावनाओं को देखते हुए माण्डू उत्सव संबंधित विभागीय तैयारियॉ शीघ्र पूर्ण कर ले। माण्डू फेस्टिवल आयोजक इवेंट कम्पनी के राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि उत्सव में सायकिल टूर, स्टोरी टेलिंग, इस्टाग्राम लाइव टूर, आर्ट एंड क्राफ्रट प्रदर्शनी आदि गतिविधियां 2 माह 25 फरवरी  तक निरंतर जारी रहेंगी। माण्डू फेस्टिवल में हॉट एयर बैलून की उड़ान तथा साहसिक गतिविधियां भी प्रतिवर्ष की भॉति संचालित होगी। साथ ही कला प्रदर्शनी, विलेज टूर , हेरिटेज वाक आदि गतिविधियां भी होंगी । इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकरी जिला पंचायत आशीष वशिष्ठ, अपर कलेक्टर सलोनी सिडाना सहित जिला अधिकारी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment