HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Monday 27 December 2021

भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई संगठनात्मक जिला प्रभारी और जिला अध्यक्षों की बैठक, नए साल के लिए मिलेंगे लक्ष्य

 भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई संगठनात्मक जिला प्रभारी और जिला अध्यक्षों की बैठक, नए साल के लिए मिलेंगे लक्ष्य

भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, शिवराज सिंह चौहान, विष्णु दत्त शर्मा व सुहास भगत कैलाश विजयवर्गीय, सहित वरिष्ठ नेता बैठक में मौजूद

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल

    भोपाल। भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई संगठनात्मक बैठक में अंत्योदय समितियों, पिछले माह हुई प्रदेश कार्यसमिति में लिए गए निर्णयों की समीक्षा की जा रही है। वहीं आगे की रणनीति के लिए जिले वार टेबुल मीटिंग चल रही है। बैठक में शिवराज सरकार के मंत्रियों के कामकाज पर भी मंथन किया जा रहा है।


   पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश,मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश संगठन महामंत्री  सुहास भगत कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, उच्चशिक्षा मंत्री मोहन यादव, स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री इंदरसिंह परमार, कृषि मंत्री कमल पटेल सहित अन्य मंत्री बैठक में मौजूद हैं।


        यहां पार्टी के वरिष्ठ नेता मंत्रियों से विभागीय कामकाज में गति लाने के साथ कार्यकर्ताओं से संवाद बढ़ाने संबंधी दिशा-निर्देशों की पूर्ति की जानकारी ले रहे हैं। उन्हें नए साल के लिए लक्ष्य भी दिए जाएंगे।


       बैठक में बूथ विस्तार के कार्यक्रमों पर चर्चा की जा रही है। दरअसल, पार्टी मिशन 2023 की तैयारियों में जुट गई है। इसके लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाई जा रही है। तय किया गया है कि मंत्री, सांसद, विधायक से लेकर प्रदेश, संभाग और जिला पदाधिकारियों के लक्ष्य निर्धारित किए जाएंगे। सबको क्षेत्र आवंटित होंगे और इन्हें प्रतिमाह संबंधित क्षेत्र में मतदान केंद्र स्तर पर संगठन विस्तार का काम करना होगा।


           इसमें सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी भी सुनिश्चित की जाएगी। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जन कल्याण के जो कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, उनका लाभ वास्तविक हितग्राहियों तक पहुंचाने का काम भी कार्यकर्ताओं को करना है।


No comments:

Post a Comment