HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Monday 6 December 2021

नव नियुक्त भाजयुमो जिलाध्यक्ष की अभूतपूर्व रैली और नगर में भव्य स्वागत

 नव नियुक्त भाजयुमो जिलाध्यक्ष की अभूतपूर्व रैली और नगर में भव्य स्वागत

युवा मोर्चा नव नियुक्त जिलाध्यक्ष जय सूर्या 50 किलोमीटर दूर से 300 वाहन काफिले के साथ धार नगर आगमन किया हुआ पदभार 

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल

        धार - भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष जय सूर्या पदभार के पूर्व बदनावर विधानसभा क्षेत्र का प्रसिद्ध प्राचीन मंदिर कोटेश्वर धाम में भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर रैली प्रारंभ की ग्राम कोद ,गाजनोद ,अमोदिया , कानवन नागदा ,मकानी कलसाड़ा ,तीसगांव अनारद तोरनोद सहित अनेक जगह भव्य स्वागत किया गया प्रथम धार नगर आगमन नगर में अनेक मंचो से भव्य स्वागत हुआ। जिले भर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष जय सूर्या की नियुक्ति से युवाओ में उत्साह है । 

      भाजयुमो की जिले में इस प्रकार के रैली पहली बार देखने  को मिली  रैली का अनेक मंचो से  अभूतपूर्व स्वागत हुआ। पदभार  कार्यकम स्थल पर सभा मंच बनाया गया था जिसमें भाजपा वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री  विक्रम वर्मा ,भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव,धार विधायक नीना वर्मा ,भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल,किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री दिलीप पटोदिया,पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सन्नी रिन,पूर्व सांसद सावित्री ठाकुर,पूर्व विधायक कालू सिंह ठाकुर,


     भाजपा महामंत्री मनोज सोमानी,उमेश गुप्ता,मुकाम सिंह रावत, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष नीलेश राठौड़,देवेंद्र पटेल,प्रकाश धाकड़, दिनेश गिरवाल,अशोक जैन,,कालीचरण सोनवानिया,शशांक पांडे, सतीश आलावा,भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नितेश अग्रवाल,विपिन राठौर,विष्वास पांडे,ज्ञानेंद्र त्रिपाठी,संजय वैष्णव,कमल यादव,कमल यादव मचासीन थे। 


     कार्यक्रम में स्वागत भाषण युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सन्नी रिन ने दिया। सभा मंच से भाजपा वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री  विक्रम वर्मा , भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल,राजीव यादव,नीना वर्मा आदि ने युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर युवा मोर्चा नव नियुक्त जिलाध्यक्ष जय सूर्या को बधाई और शुभकामनाऍ दी। 


     अंत में जिलाध्यक्ष जय सूर्या ने अपने उद्बोधन कहा की में इस मंच से भाजपा प्रदेश संगठन व जिला संगठन और सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार मानता हूँ की मुझे मात्र 26 वर्ष की उम्र में जिले बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है में आप सभी को विश्वास दिलाता हूँ की हमेशा खरा उतरुँगा। कार्यक्रम संचालन नविन बानिया ने किया व आभार भाजयुमो नगर अध्यक्ष देवेंद्र रावल  माना ।




No comments:

Post a Comment