मध्यप्रदेश का 66 वाँ स्थापना दिवस जिला मुख्यालय पर भोज उद्यान में आयोजित हुआ कार्यक्रम
संजय शर्मा संपादक
हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल
धार - जिला मुख्यालय पर यह कार्यक्रम सोमवार को भोज उद्यान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व सीसीबी अध्यक्ष व भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव, कलेक्टर डॉ पंकज जैन, पुलिस अधीक्षक आदित्यप्रताप सिंह ने मॉ सरस्वती के समक्ष द्वीप कप्रज्वलित कर किया। इसके पूर्व कलेक्टर डॉ जैन ने वहां लगे स्टालों का अवलोकन कर विक्रताओं से चर्चा भी की। कार्यक्रम में स्कूल की बालिकाओं द्वारा नृत्य की विभिन्न प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अशीष वशिष्ट, अपर कलेक्टर सलोनी सिडान सहित बडी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment