HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Saturday 23 October 2021

थाना परिसर कानवन में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया

 थाना परिसर कानवन में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया

संविधान में मिले अधिकार ही कानून के जनक हैं : एडीजे श्री विशाल अखंड

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल

     बदनावर/ कानवन-  थाना परिसर कानवन में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। इसमें अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विशाल अखंड ने कहा कि संविधान से मिले मौलिक अधिकार ही हमारे मानव अधिकार हैं और यही अधिकार हमारे कानून के जनक हैं। इन्हीं अधिकारों के चलते कानून बनाए गए हैं।


    एडीजे अखंड ने शिविर में मौजूद लोगों को मौलिक अधिकारों के बारे में बताते हुए कहा कि संविधान से हमें जीवन जीने एवं दैहिक स्वतंत्रता का अधिकार प्राप्त है। जिसके चलते हम सुरक्षित जीवन जी रहे हैं। संविधान में हमें समानता का अधिकार प्राप्त है। इसके तहत हमें किसी भी व्यक्ति से धर्म, लिंग, जाति, वर्ग विशेष आदि के आधार पर भेदभाव नहीं करना चाहिए। शिक्षा के अधिकार के तहत छह से 14 वर्ष की आयु के बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार है। अधिकारों के साथ हमें अपने कर्तव्य के प्रति भी सजग रहना चाहिए। देश, समाज, परिवार के प्रति जो भी हमारे कर्तव्य हैं, उनका पालन पूरी निष्ठा से करना चाहिए।


        अभिभाषक संघ के अध्यक्ष अनिल मोरे ने छात्र-छात्राओं को मोटर यान अधिनियम के बारे में बताया कि 18 वर्ष से कम आयु में वाहन नहीं चलाते हुए यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। फोरलेन पर चलते व सड़क पार करते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। थाना प्रभारी कानवन दीपकसिंह चौहान ने पुलिस एक्ट, पुलिस की कार्यप्रणाली व व्यवस्था, कानून का पालन करवाने में पुलिस की भूमिका आदि विषयों पर बताया। विधिक सेवा समिति सदस्य एवं मानव अधिकार कार्यकर्ता जयेश राजपुरोहित ने कहा कि हमें अपने अधिकारों को प्राप्त करने के लिए किसी दूसरे के मानव अधिकार क्षेत्र में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। 

            इस दौरान अन्य के मानव अधिकारों का हनन नहीं हो, इस बात का ध्यान रखना चाहिए। कार्यक्रम में अभिभाषक जितेंद्र सोलंकी, तरुण शर्मा, भौमसिंह ठाकुर, एमएस सोनगरा, सुह्रद घोड़गांवकर, विजयसिंह पंवार, पैरालीगल वालंटियर विकास पाटीदार, पर्यावरण प्रेमी डॉ अमृत पाटीदार, शासकीय उमावि के छात्र, न्यायालयीन अधिकारी कर्मचारी, थाना स्टाफ व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। छात्र-छात्राओं ने एडीजे से अपनी जिज्ञासा साझा कर भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्राप्त किया। ग्रामीणों ने फोरलेन से जुड़ी समस्याएं बताई। संचालन जयेश राजपुरोहित ने किया। आभार सरपंच भगवतसिंह पटेल ने माना।


No comments:

Post a Comment