HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Sunday 24 October 2021

ब्राह्मण समाज द्वारा शरद पूर्णिमा के उपलक्ष्‌य में चंद्रलीला पैलेस में शरद उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया

 ब्राह्मण समाज द्वारा शरद पूर्णिमा के उपलक्ष्‌य में चंद्रलीला पैलेस में शरद उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया

समाज की नवीन कार्यकारिणी के गठन में राजकुमार शर्मा को बनाया अध्यक्ष

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल

    धार/ बदनावर -  ब्राह्मण समाज द्वारा शरद पूर्णिमा के उपलक्ष्‌य में चंद्रलीला पैलेस में शरद उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें गरबा रास में डांडिये खनके। साथ ही फैंसी ड्रेस व अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए बल्कि बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिए शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समाज की नवीन कार्यकारिणी का गठन भी किया गया।


      प्रारंभ में भगवान परशुरामजी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। जयश्री भट्ट, नेहा शर्मा व माधुरी उपाध्याय ने गणेश वंदना की। समाज के करीब 35 प्रतिभावान बालक-बालिकाओं को मंच से प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इनमें वे बच्चे भी शामिल हैं, जिन्होंने ए ग्रेड तथा 75 फीसद से अधिक अंक अर्जित किए। तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन में डांस, फैंसी ड्रेस एवं गरबा किया गया। नन्ही बालिका काशवी गौरव भट्ट ने चित्रों के माध्यम से ग्रीन इंडिया, क्लीन इंडिया, वैक्सीनेशन एवं स्वच्छता का संदेश दिया। अनुराग अग्निहोत्री ने लवकुश कांड प्रसंग पर भजन सुनाया। 13 नन्हे-मुन्नो कलाकारों ने देश प्रेम, सांस्कृतिक एवं गीत की प्रस्तुतियां दी।


      राजकुमार शर्मा को बनाया अध्यक्ष

   समाज के अध्यक्ष शैलेंद्र रावल एवं महिला मंडल अध्यक्ष वंदना शर्मा के दो वर्षीय कार्यकाल पूर्ण होने पर नवीन अध्यक्षों की सर्वानुमति से नियुक्ति की गई। राजकुमार शर्मा को समाज का एवं माधुरी पवन उपाध्याय को महिला मंडल का अध्यक्ष बनाया गया। निवृत्तमान अध्यक्षों ने नवागत अध्यक्षों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में भेरूलाल पंड्या, रमेशचंद्र अग्निहोत्री, प्रजेंद्र भट्ट, धर्मेद्र शर्मा, प्रदीप पांडे, पंकज शर्मा, भूपेंद्र शर्मा, दीपक द्विवेदी, सुषमा पाठक, सीमा रावल, वंदना शर्मा, स्मिता शर्मा, विजयलक्ष्‌मी शर्मा आदि उपस्थित थे। अंत में दूध प्रसादी वितरित की गई। संचालन साक्षी उपाध्याय ने किया। आभार नेहा शर्मा ने माना।


No comments:

Post a Comment