HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Friday 24 September 2021

सांसद,विधायक और कलेक्टर ने फीता काटकर साथ ही हरी झंडी दिखाकर दो एम्बुलेंस को रवाना किया

 सांसद,विधायक और कलेक्टर ने फीता काटकर साथ ही हरी झंडी दिखाकर दो एम्बुलेंस को रवाना किया 

एजुकेशन सोसायटी द्वारा  निर्धन एवं दूरस्थ गाँवों के लिए दो नि:शुल्क एम्बुलेंस सेवा की शुरुआत की गई 

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल

         धार - मध्यप्रदेश में कार्यरत सेवा संस्था परिवार एजुकेशन सोसायटी द्वारा आज जिले के निर्धन एवं दूरस्थ गाँवों के लिए दो एम्बुलेंस के साथ नि:शुल्क एम्बुलेंस सेवा की शुरुआत की गई। एम्बुलेंस सेवा का लोकार्पण सांसद छतर सिंह दरबार , विधायक नीना वर्मा , कलेक्टर  डॉ. पंकज जैन तथा पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने फीता काटकर किया। साथ ही हरी झंडी दिखाकर दोनों एम्बुलेंस को रवाना किया। 

         इस अवसर पर सांसद श्री दरबार ने कहा कि एनजीओ द्वारा यह एम्बुलेंस भेंट की गई है। यह संस्थान गरीबो के उत्थान के लिए बहुत कार्य करता है। उनका मकसद है हर ट्रायबल ब्लॉक में एक-एक एम्बुलेंस दी जाए और संचालन भी संस्था द्वारा ही किया जाए।  

        विधायक श्रीमती वर्मा ने कहा कि आज यह एनजीओ स्वास्थ्य की तरफ अपना एक कदम बढ़ाना चाहते है। इस एनजीओ ने शिक्षा के लिए बहुत कार्य करे है। उन्होने धार जिले का चयन किया है, आज दो एम्बुलेंस दी है और आने वाले समय में और संख्या बढ़ाने का प्रयास करेंगे। यह एम्बुलेस स्वयं के खर्च पर सेवा भाव से संचालित की जाएगी। 

     कलेक्टर डॉ पंकज जैन ने कहा कि आज इस एनजीओ  द्वारा जिले को एम्बुलेंस दी गई है। एनजीओ द्वारा प्रत्येक ब्लॉक में एक एम्बुलेंस देने का संकल्प लिया है। साथ ही वह एम्बुलेंस का मेंटेनेंस भी खुद करेंगे। किसी भी एनजीओ द्वारा पॉजीटीव सहायता प्रदान की जाती है, तो जिला प्रशासन उसका बहुत ही स्वागत करता है।

                 परिवार संस्था के आकाश जायसवाल ने बताया कि संस्था द्वारा इन एम्बुलेंस के माध्यम से जिले के पिछड़े एवं जरूरतमंद गाँवों के लोगों को चिकित्सा एवं एमरजेंसी स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए स्थानीय तथा जिला स्वास्थ्य केंद्र तक ले जाया जाएगा। यह सेवा पूर्णतः निशुल्क होगी। 'परिवार स्वास्थ्य सेतु प्रकल्प' के माध्यम से संस्था गाँवों को स्वास्थ्य सुविधाओं से सीधे जोड़ना चाहती है। इसके लिए संस्था का लक्ष्य अगले कुछ ही महीनों में धार जिले में 10 से अधिक एम्बुलेंस क्रियाशील करने का है। ये सभी एम्बुलेंस मरीजों को निशुल्क सेवा उपलब्ध कराएंगी। उल्लेखनीय है कि परिवार संस्था द्वारा विगत 4 वर्षों से मध्यप्रदेश के पिछड़े तथा आदिवासी गाँवों में शिक्षा का स्तर बढ़ाने एवं कुपोषण दूर करने के लिए बच्चों को निशुल्क शिक्षा एवं भोजन प्रदान किया जा रहा है। वर्तमान में प्रदेश के 10 जिलों के 374 गाँवों में संस्था बच्चों के समग्र विकास के साथ समाज के हित में स्वास्थ्य एवं अन्य क्षेत्रों में विभिन्न कार्य कर रही है।


No comments:

Post a Comment