HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Tuesday 7 September 2021

आशा, उषा, आशा सहयोगिनी संगठन ने मुख्यमंत्री के सामने खोला मांगो का पिटारा

 आशा, उषा, आशा सहयोगिनी संगठन ने मुख्यमंत्री के सामने खोला मांगो का पिटारा

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल

             धार -   अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर पिछले महीने आंदोलन करने वाली आशा कार्यकर्ता उषा सहयोगिनी ने एक बार फिर मांगों का पिटारा खोल दिया है इस संबंध में मध्य प्रदेश आशा कार्यकर्ता उषा सहयोगिनी संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 प्रभु राम चौधरी के के अलावा प्रबंधक संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन प्रियंका दास तथा संचालक डॉ 0 पंकज शुक्ला से मुलाकात की और उन्हें अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा विदित है कि पिछले दिनों मध्य प्रदेश आशा उषा सहयोगिनी संगठन ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और एनएचएम के संचालक डॉ पंकज शुक्ला से चर्चा के बाद आंदोलन स्थगित किया था आशा कार्यकर्ताओं की मांगों का परीक्षण कर निराकरण करने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया था और कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर शीघ्र ही मांगों के निपटारे का भरोसा दिया गया था जिसमें सिर्फ आशा सहयोगीनी को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्य प्रदेश के पत्र क्रमांक/आशा/एनएचएम/2021/7047 भोपाल दिनांक 22,4,2021 के अनुसार आशा सहयोगिनी की जगह अब आशा पर्यवेक्षक को अपने कार्यों के लिए प्रोत्साहन राशि  300 रुपए प्रति दिवस के मान से एक माह  में अधिकतम 25 दीन का भुगतान किए जाने के निर्देश दिए गए थे उपरोक्त दिशानिर्देशों में संशोधन करते हुए प्रदेश में कार्यरत आशा पर्यवेक्षक  को को अधिकतम 30 कार्य दिवसो हेतु प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी यह आदेश दिनांक 1 अगस्त 2021 से लागू होगा एवं सितंबर 2021 से भुगतान किया जाएगा 


        एनएचएम/आशा/2021/11375 भोपाल दिनांक 20,7,2021 मध्य प्रदेश आशा कार्यकर्ता उषा आशा सहयोगिनी संगठन की प्रांता अध्यक्ष विभा श्रीवास्तव एवं भोपाल जिला अध्यक्ष कविता सैनी, धार जिला अध्यक्ष संगीता मारू मोयाखेड़ा, इंदौर संभागीय अध्यक्ष शंकरलाल मारू सरदारपुर इन सभी के मुताबिक आशा कार्यकर्ता, उषा, आशा सहयोगिनी को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देकर उनके मानदेय में बढ़ोतरी की जाए, आशा सहयोगी का टी ए डी ए बता बड़ा आ जाए, आशा सहयोगी को 15000 एवं आशा कार्यकर्ता  उषा को₹10000 प्रतिमा फिक्स मानदेय दिया जाए , 

        आशा कार्यकर्ताओं को प्रत्येक गांव में आरोग्य केंद्र पृथक किया जाए आशा कार्यकर्ताओं 9 माह तक गर्भवती माता का ध्यान रख कर उसकी डिलीवरी करवाती है उसका पारितोषिक 600 के स्थान पर 1200 रुपए किया जावे एन आर एच एम से आशा एवं उषा कार्यकर्ताओं की मांगो के प्रस्ताव पर आयुक्त स्वास्थ्य सेवा को प्रेषित किया गया है, शहरी एवं ग्रामीण आशाओं को एक जैसा मानदेय दिया जाए, सहरी आशाओं को भी सुपरवाइजर बनाया जाए, शहरी एवं ग्रामीण पढ़ी-लिखी आशाओं को ए एन एम पद पर नियुक्त किया जावे, सहित अन्य मांगों को लेकर मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, और मिशन की प्रबंधक संचालक से चर्चा हुई है सभी ने मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करके निर्णय लेने का भरोसा दिया है और आशा कार्यकर्ता, उषा कार्यकर्ता,आशा सहयोगिनी  कार्यों की प्रशंसा भी  की है प्रदेश में 80 हजार आशा कार्यकर्ता, उषा कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी, जो सरकार की स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं को ग्रामीण अंचलों तक पहुंचाने में सहयोग करती है


No comments:

Post a Comment