HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Friday 17 September 2021

नमो टीकाकरण और हनुमान चालीसा का भाजपा धार सेनापति मंडल ने किया आयोजन

 नमो टीकाकरण और हनुमान चालीसा का  भाजपा धार सेनापति मंडल ने किया आयोजन

सेवा समर्पण अभियान के तहत  मोदी के 71 वें जन्मदिन पर 71 लाख टीके लगाने का उपहार - प्रदेश मंत्री संगीता सोनी

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल

            धार - भाजपा के सेवा और समर्पण अभियान के तहत प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के 71 वें जन्मदिवस पर संपूर्ण मध्यप्रदेश में 71 लाख टीके जीवन सुरक्षा हेतु लगाए जाएंगे जिसकी जिम्मेदारी भाजपा के बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं ने ली है यही उपहार हमारा मोदी जी के लिए होगा उक्त वक्तव्य भाजपा कि अभियान की जिला प्रभारी और प्रदेश मंत्री संगीता सोनी ने धार सेनापति मंडल द्वारा स्थानीय अनमोल गार्डन "नमो टीकाकरण" कार्यक्रम में कहा वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव ने कहा कि 


    17 सितंबर से 7 अक्टूबर 21 दिवसीय सेवा समर्पण कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के लोक कल्याण, जनसेवा  कार्यों में भाजपा के प्रत्येक मोर्चे और कार्यकर्ता की भूमिका सुनिश्चित की है, हम सभी पूरी प्रण-प्राण और प्रतिष्ठा के साथ इस पवित्र कार्य में जुएंगे । भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री दिलीप  पाटोदिया ने भाजपा कार्यकर्ता सहित कोरोना योद्धाओं  स्वास्थ्य कर्मी, सफाई कर्मी,  पत्रकारों की सराहना करते हुए किसान मोर्चा के आगामी 20 सितंबर को दिव्यांग निशक्त जनों को उपकरण वितरण कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया, 


    कार्यक्रम में स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष विपिन राठौर ने दिया और कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि हमने आज बूथ स्तर पर हनुमान चालीसा अनुष्ठान करके माननीय नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी और दीर्घायु जीवन की कामना की और हनुमान जी की संजीवनी बूटी के रूप में जीवन सुरक्षा हेतु नमो टीकाकरण करवाया  । 


     कार्यक्रम में  भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश राजपुरोहित,  पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्याम नायक, कार्यक्रम मंडल प्रभारी आशीष गोयल, पूर्व नपाध्यक्ष ममता जोशी, पूर्व महामंत्री राजेश हरोड़, महिला मोर्चा जिला महामंत्री कुसुम सोलंकी मंचासीन थे । कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री पुरुषोत्तम चौहान और आभार नगर मंत्री मनीष मकवाना ने माना । 


      इस अवसर पर टीकाकरण सेवा कार्य में स्वास्थ्य कर्मी और महिला बाल विकास आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का पुष्पमाला से स्वागत सम्मान किया गया और अंत में  मिठाई वितरण की गई । इस दौरान नगर महामंत्री राजेश डाबी, पार्षद मनीष प्रधान, पूर्व पार्षद दीपक पवार, राजेश चौहान, नगर उपाध्यक्ष सोनिया राठौर, विपुल चोपड़ा, कुंदन भूरिया  नगर मंत्री अंकित जैन, राजेंद्र राठौर, सीमा पाल, अल्पना जोशी, महिला मोर्चा अध्यक्ष रिमा राठौर, राहुल परमार, बालकृष्ण चावड़ा, कमल हरोड,  महेश बोडाने, लक्ष्मण पटेल, डॉ तरुण जोशी, दिलीप पिचड़वाल, जीवन पवार संजय मकवाना, पर्वत सूर्यवंशी, ओमप्रकाश सोलंकी, धर्मेंद्र चावड़ा, निशा शर्मा, प्रज्ञा ठाकुर, अनिल चौहान मयूर चौहान, अजय चौहान, अशोक चौहान, मीना दुबे, सरोज जैन विजयाराजे सोलंकी आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे । उक्त जानकारी मंडल मीडिया प्रभारी प्रद्युम्न पाठक ने दी ।


No comments:

Post a Comment