HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Thursday 16 September 2021

सेवा और समर्पण अभियान' को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव द्वारा जिला कार्यालय में पत्रकार बंधुओं से संवाद किया

 सेवा और समर्पण अभियान' को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव द्वारा जिला कार्यालय में पत्रकार बंधुओं से संवाद किया

भाजपा जिला संगठन के सहयोग से धार जिले में प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिन पर एक दिन में 2 लाख टीका लगाने का लक्ष्य - जिलाध्यक्ष राजीव यादव

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल

          धार - भाजपा जिला कार्यालय पर गुरुवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष  राजीव यादव ने बताया की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा द्वारा 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक 'सेवा और समर्पण अभियान' के रूप में मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में जिले में 17 सितंबर से 23 सितंबर तक  2 लाख वैक्सीन के टीके "नमो टीका अभियान" के तहत लगाए जाएंगे। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा , प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  ,प्रदेश अध्यक्ष  वीडी शर्मा  के आह्वान पर धार जिले में भाजपा द्वारा लगभग 7 हज़ार स्वास्थ्य स्वयंसेवकों को हर बूथ पर तैयार किया है। हमारे स्वास्थ्य स्वयंसेवक हर बूथ पर वैक्सीनेशन महाभियान को सफ़ल बनाने में जुटेंगे।


             जिला कार्यालय में मोदी जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जा रही है। वहीं, “नमो ऐप” के माध्यम से वर्चुअल प्रदर्शनी की व्यवस्था भी की जा रही है। 16 सितंबर को प्रत्येक जिले के 200 धर्मस्थलों पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया, उन्हीं 200 धर्मस्थलों सहित जिले के 1920 बूथों पर 17 सितंबर को संगठन कार्यकर्ताओं द्वारा सुबह  हनुमान चालीसा का पाठ कर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दीर्घायु होने की कामना की जाएगी।


          भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जिले के विधानसभा स्तर पर  दिव्यांग बंधुओं को आवश्यक उपकरण एवं कृतिम अंग भेंट किये जाएंगे। 20 सितंबर को धार जिला मुख्यालय पर भाजपा  किसान मोर्चा के गौरव सम्मान यात्रा कार्यक्रम में आवश्यक उपकरण एवं कृतिम अंग भेंट किये जाएंगे। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा  जिले में स्वास्थ्य परिक्षण शिविर का संचालन किया जाएगा। 25 सितंबर को भाजपा के पितृपुरुष पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती अवसर पर भाजपा द्वारा  हर बूथ पर उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर विचार संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा एवं पार्टी के विभिन्न मोर्चों द्वारा वृद्धाश्रम व अनाथालय में सेवाकार्य आयोजित होंगे।


            27 सितंबर को भारतीय जनता युवा मोर्चा  द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। वहीं, 29 - 30 सितंबर व 1 अक्टूबर को जिले के 37 मंडल में कार्यकर्ताओं द्वारा 71 फलदार एवं औषधीय पौधे रोपित कर नमो उपवन का स्वरूप देंगे एवं उसके संरक्षण का संकल्प भी लेंगे। धार नगर में दो स्थानों को नमो उपवन बनाया जाएगा।

            प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी विचार और कार्य के संबन्ध में जिले में सेमिनार व संगोष्ठी आयोजित होंगी। 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती पर स्वच्छता अभियान के साथ ही छोटे शिल्पकारों की सहायता, खादी व स्थानीय उत्पादकों को प्रसारित किया जाएगा।

         4 से 5 अक्टूबर को वर्चुअल कॉन्फ्रेंस कर बुद्धिजीवी व प्रबुद्ध नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर परिचर्चा होगी। कोविड काल में अनाथ बच्चों को पीएम केयर फण्ड द्वारा सहायता करने का कार्य किया जाएगा। 

           7 अक्टूबर को महिला मोर्चा द्वारा प्रधानमंत्री अन्न योजना के अंतर्गत गरीबों को अन्न उपलब्ध कराने व प्रत्येक उचित मूल्य की दुकान से लोगों द्वारा 100 पोस्टकार्ड लिखकर प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद दिया जाएगा। 

        पत्रकारों से चर्चा के अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ शरद विजयवर्गीय , युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सन्नी रिन, नगर मंडल अध्यक्ष विपिन राठौर,नितेश अग्रवाल,आशीष गोयल,सेवा ही समर्पण अभियान के जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा , दीपक सिंह रघुवंशी उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment