HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Saturday 11 September 2021

भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा की जिले में किसान गौरव यात्रा को लेकर किसान मोर्चा जिला पदाधिकारी की बैठक संपन्न हुई

 भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा की जिले में किसान गौरव यात्रा को लेकर किसान मोर्चा जिला पदाधिकारी की बैठक संपन्न हुई

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल

          धार - भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी की जिले में किसान गौरव यात्रा को लेकर किसान मोर्चा जिला पदाधिकारियों की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न हुई बैठक में किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री दिलीप पाटोदिया,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष जगदीश जाट ने आगामी 20 सितंबर को धार में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की किसान गौरव यात्रा को लेकर रूपरेखा के बारे में विस्तृत बताया एवं जिला पदाधिकारियों को कार्य दायित्व भी सौंपा गया।  किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री जाट ने बताया की किसान गौरव यात्रा में पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा, कैबिनेट मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, संभाग संगठन मंत्री जयपाल सिंह चावड़ा, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव, सांसद छतर सिंह दरबार, विधायक नीना वर्मा किसान गौरव यात्रा को सम्बोधित कर  किसानों को मार्गदर्शन देंगे।


           किसान मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया की सम्मान समारोह मैं धार जिले के उन्नतशील कृषक साथ ही देश की सीमा पर वीर सैनिक जो अपनी सेवाएं देने के बाद निवर्तमान सैनिक किसान के रूप में कार्य कर रहे हैं उन सभी का किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष व अतिथयों द्वारा सम्मान किया जाएगा ।

      बैठक में मुख्य रूप से मोर्चा जिला महामंत्री संजय मुकाती, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कन्हैया लाल पटेल शिवराम सिंह रघुवंशी, वरिष्ठ मोर्चा  जिला उपाध्यक्ष डॉ अमृत पाटीदार, जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह चौहान, विजय रघुवंशी, अनिल सेठ,राधेश्याम धाड़ीया, रामलाल संगित्रा,रामेश्वर गढ़ी , कमल वर्मा, जगदीश कामदार, अनिरुद्ध सिंह ठाकुर, ओमकार जाट, रामदयाल यादव सहित  किसान मोर्चा वरिष्ठ  पदाधिकारी उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment