HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Friday, 10 September 2021

धार प्रेस क्लब ने तत्कालीन कलेक्टर आलोक कुमार सिंह का तबादला होने पर दी भव्य विदाई

धार प्रेस क्लब ने तत्कालीन कलेक्टर आलोक कुमार सिंह का तबादला होने पर दी भव्य विदाई

 धार प्रेस जैसा सहयोग कही नही- आलोक कुमार सिंह वरिष्ठ आईएएस 

संजय शर्मा संपादक 
हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल

             धार -  10 सितम्बर 2021 प्रेस एवं प्रशासन सिक्के के दो पहलू हैं शासन की योजनाओं को क्रियान्वित करने में प्रेस की भूमिका महत्वपूर्ण होती है । यह बात धार से भोपाल स्थानांतरित होकर जा रहे तत्कालीन कलेक्टर आलोक कुमार सिंह ने धार प्रेस क्लब द्वारा आयोजित भव्य विदाई समारोह में व्यक्त किये।उन्होंने धार के पत्रकारों की प्रशंसा करते हुए कहा कि वो इससे पूर्व  कई जिलों में पदस्थ रहे हैं किंतु धार जिले का वातावरण और धार की प्रेस का सहयोग अत्यंत सराहनीय रहा। उन्होंने कहा कि कोरोना काल जैसी विपरीत परिस्थितियों में प्रेस ने धैर्य बनाकर  रखा और विकास कार्यों को जिले से लगा कर देश प्रदेश के जन जन तक पहुंचाने में महती भूमिका निभाई।


           धार प्रेस क्लब द्वारा तत्कालीन कलेक्टर  आलोक कुमार सिंह के विदाई समारोह  शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ समारोह में पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने भी सहभागिता की ।


            प्रारंभ में प्रेस क्लब सचिव डॉ.अशोक शास्त्री ने जिलाधीश श्री सिंह के  कार्यकाल और उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। समारोह में उपस्थित बड़ी संख्या में उपस्थित पत्रकारों ने कलेक्टर आलोक सिंह का पुष्प मालाओं से स्वागत किया। 


           इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार दीपक सिंह चौहान, राजेश नवले राजीव जोशी , प्रवीण उज्जैनकर आदि पत्रकारों ने श्री सिंह संबंधित संस्मरण सुनाए। इस अवसर पर कलेक्टर श्री सिह को क्लब द्वारा अभिनंदन पत्र भेट किया गया । अभिनंदन पत्र का  वाचन पत्रकार  सुनील सचान द्वारा किया गया। 


   इस अवसर पर सामाजिक संस्था जय हो द्वारा भी कलेक्टर श्री सिंह को अभिनंदन पत्र भेंट किया गया ।  प्रेस क्लब  सहसचिव संजय शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार धीरेंद्र दिघे, राजेश डाबी व अन्य पत्रकारों द्वारा श्री सिंह को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया। कार्यक्रम का संचालन  अनिल तिवारी ने किया आभार प्रेस क्लब उपाध्यक्ष सुनील दौराया ने माना।


No comments:

Post a Comment