HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Wednesday 8 September 2021

कोटेश्वर धाम गौशाला परिसर पहुंचकर कलेक्टर ने किया त्रिवेणी पौधा रोपण समिति द्वारा सम्मानित भी हुए

 कोटेश्वर धाम गौशाला परिसर पहुंचकर कलेक्टर ने किया त्रिवेणी पौधा रोपण समिति द्वारा सम्मानित भी हुए

कोटेश्वर गौशाला समिति ने लिया संकल्प एक हजार से अधिक फलदार पौधे लगाएगे

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल

     धार / कोद - धार कलेक्टर आलोक कुमार सिंह सपत्नीक बदनावर क्षेत्र के प्रसिद्ध प्राचीन कोटेश्वर धाम तीर्थ में नव निर्मित होने जा रही गौशाला परिसर क्षेत्र में   त्रिवेणी वृक्षों का रोपण किया गया साथ ही कोटेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर जल अभिषेक कर दर्शन का लाभ लिया। 


      कोटेश्वर गौशाला समिति नागझिरी ने गौशाला परिसर में 125 त्रिवेणी वृक्ष का एवं एक हजार  फलदार पौधों का रोपण का संकल्प लिया है समिति के सदस्य ने बताया कि यहां पर लगभग क्षेत्र के 40 गांव के लोग अपनी ओर से एक - एक त्रिवेणी का रोपण करेंगे समिति उसका देखरेख का जिम्मा उठाएगी। 


        धार कलेक्टर आलोक कुमार सिंह द्वारा विगत कोरोनाकाल में धार जिले में जो इस भयावह संक्रमण से लड़ने के लिए रात दिन एक करके पूरे जिले के जनमानस की सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहे जिससे कई जाने बचाने में सफल रहे ऐसे महा अनुभवी और पर्यावरण गोरक्षा और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने वाले कलेक्टर महोदय को  समिति द्वारा सम्मानित किया गया। 


      सम्मान कार्यक्रम में बदनावर एसडीएम विरेंद्र कटारे जनपद सीईओ तिजा पंवार ,तहसीलदार गौड़,पूर्व विधायक खेमराज पाटीदार गौ शाला सेवा समिति से डॉ अमृत पाटीदार सहित धार जिले के जैविक कृषकों ने  प्रतिक चिन्ह व साफा भेंट कर सम्मानित किया गया । 


      कलेक्टर आलोक कुमार सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि धार जिला वीरो और महापुरुषों सहित कलाकारों का  रहा है यहां पर जिले में कार्य करने का मुझे सौभाग्य प्राप्त हुआ है मैंने धार जिले के कई क्षेत्रों का भ्रमण किया है यहां की जनता बड़ी प्रेमी है किसानों का भी अटूट प्रेम है इस कोरोना संक्रमण काल में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जिले के मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव क्षेत्रीय सांसद और विधायकों व स्वास्थ्य विभाग की टीम आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका प्रेस मीडिया के साथियों के सहयोग से ही यह सेवा कार्य संभव हो पाया।


       मुख्यमंत्री जी ने पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने के लिए वह प्रतिदिन एक पौधा लगाते हैं अगर मध्यप्रदेश की 6 करोड़ जनता यह संकल्प ले ले कि मुझे भी प्रतिदिन एक  पौधा अवश्य लगाना है तो रोज मध्यप्रदेश में रोज  6 करोड़ पौधे लग सकते हैं यह कोटेश्वर धाम भी बहुत ही मनोरम स्थल  है यहां पर भी पर्यावरण को जागरूक करने के उद्देश्य से समिति द्वारा हजारों वृक्ष लगाने का संकल्प लिया है आज मैंने भी यहां पर त्रिवेणी का रोपण किया है।

       सम्मान कार्यक्रम के अवसर पर धार जिले के जैविक कृषक टीम अखंड राम धुन समिति सदस्यों सहित रणजीत कंडारिया वाले चुन्नीलाल भानी वाले, मंदिर महंत मंगल भारती, विष्णु भारती,कैलाश कामदार, सरपंच प्रतिनिधि नटवर सिंह राणावत, उप सरपंच राधेश्याम पाटीदार , मनोहर दरबार,रामु बापू, हमारा प्रयास सेवा संस्थान अध्यक्ष संजय शर्मा विकास शर्मा लाखन सिंह नवासा विकास पाटीदार पत्रकार विक्की राजपुरोहित गजानंद  पाटीदार,गोवर्धन खोकर, हेमंत खड़की सहित अनेक नो लोग उपस्थित रहे सभी ने कलेक्टर आलोक कुमार सिंह का स्वागत पुष्पमाला से किया । कार्यक्रम का संचालन संजय शर्मा ने किया आभार डॉ अमृत पाटीदार ने माना।



No comments:

Post a Comment