HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Tuesday 3 August 2021

महिला एवं बाल विकास विभाग सहायक संचालक भारती डांगी द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण किया गया

 महिला एवं बाल विकास विभाग  सहायक संचालक भारती डांगी द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण किया गया

एक दिवस का मानदेय अमान्य करने के निर्देश ,आंगनवाड़ी केन्द्र दंगोठा, ग्यासाबाद तथा बड़छापरा का निरीक्षण

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल

         धार-  कलेक्टर आलोक कुमार सिंह के निर्देशन में महिला बाल विकास विभाग द्वारा निरंतर आंगवाड़ी केंद्रो का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास द्वारा भारती डांगी द्वारा एकीकृत बाल विकास परियोजना धार ग्रामीण की आंगनवाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। आंगनवाड़ी केन्द्र दंगोठा में मंगल दिवस मनाया जा रहा था।


        आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका उपस्थित पाई गई।  आंगनवाड़ी केन्द्र ग्यासाबाद में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका दोनों निरीक्षण के समय अनुपस्थित पाई गई। कार्यकर्ता एवं सहायिका को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने एवं उत्तर संतोषजनक नहीं पाये जाने पर एक दिवस का मानदेय अमान्य करने हेतु परियोजना अधिकारी को निर्देशित किया गया। आंगनवाड़ी केन्द्र बड़छापरा में निरीक्षण के समय ताला लगा पाया गया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को बुलाकर केन्द्र खुलवाया गया एवं टेकहोम राशन का वितरण कराया गया। केन्द्र पर 3 से 6 वर्ष के 31 बच्चे पंजीकृत हैं। स्व सहायता समूह से चर्चा की गई। समूह को प्रदायित गेहूं एवं चावल के मान से समूह द्वारा हितग्राहियों को रेडी टू इट का वितरण नहीं किया जा रहा है, केवल 08 बच्चों को ही रेडी टू इट का प्रदाय किया गया। स्व सहायता समूह के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने हेतु परियोजना अधिकारी को निर्देशित किया 


No comments:

Post a Comment