HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Tuesday 3 August 2021

भाजपा सादलपुर मण्डल का एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न

 भाजपा सादलपुर मण्डल का एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न

सेवा ही संघठन का नारा तब मजबूत होगा जब प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र व पार्टी के प्रति समर्पित भाव से काम करे- दत्तीगांव

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल

        सादलपुर-  नगर में भारतीय जनता पार्टी का एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग रविवार को सम्पन हुआ जिसमें  मुख्य अतिथि उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव,प्रशिक्षण प्रभारी,डॉ. प्रहलादसिंह सौलंकी,पूर्व विधायक खेमराज पाटीदार, मंडल अध्यक्ष मुन्नलाल पटेल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।


      पूर्व जिला अध्यक्ष दिलीप पाटोदिया, भाजपा नेता जसवंत सिंह नवासा,नारायणसिंह पटेल,नागूसिंह ठाकुर,अशोक चौधरी,जगदीश कामदार,राधेश्याम मुकाती,दिलीप सिंह सिसोदिया,  मंचासीन थे। 

       अतिथियों का स्वागत मण्डल के महामंत्री गोवर्धन गोहिल,मनोज यादव,चतर सिंह ठाकुर,फूलसिंह वर्मा,अर्जुनसिंह दरबार,राकेश पंवार,मलखानसिंह बिजूर,अनिरुद्ध सिंह ठाकुर,सहित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। स्वागत भाषण पूर्व मण्डल अध्यक्ष राजेश वर्मा ने दिया। 


                इस अवसर पर मंत्री दत्तीगांव ने उपस्थित कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा की पार्टी के महापुरुषो के जो भाव स्थापना के समय थे उनको आगे बढ़ाए और उनके उद्देश्यो से प्रेरणा लेना चाहिये।सेवा ही संघठन का जो नारा है यह तभी मजबूत होगा जब प्रत्येक कार्यकर्ता समर्पित भाव से काम करेगा, उन्होंने कोरोनो काल जमीनी लेवल पर कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ,आशा कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं सहित भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जो घर घर जा कर मदद की गई उससे सनकतबके दौर आम जन को मजबूती मिली। सभी जमीनी वर्कर की सेवा का जिक्र करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। 


           पूर्व विधायक खेमराज पाटीदार द्वारा वर्तमान में कृषि क्षेत्र में आ रही समस्याओं व उसके निदान पर सरकार का पक्ष रखा। पूर्व जिला अध्यक्ष दिलीप पटोदिया द्वारा भारतीय जनता पार्टी और विचार परिवार पर संबोधित किया।


           प्रशिक्षण वर्ग के प्रभारी डॉ. प्रहलादसिंह सौलंकी ने सेवा ही संघठन के माध्यम से कोरोना काल मे चलाए गए सेवा कार्यो से अवगत करवाया साथ संघठन द्वारा आने वाले समय मे चलाए जाने वाले कार्यक्रम की विस्तृत से जानकारी दी। इस अवसर पर कोविड से असमय ही काल का ग्रास बने सभी कार्यकर्ताओं को श्रधांजलि भी दी गई आभार पंडित सोहन बिल्लोरे ने माना। 


No comments:

Post a Comment