HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Saturday 24 July 2021

गुरु पूर्णिमा पर हजारों भक्तों ने किया गुरु पूजन, कोरोना में आस्था के साथ संयम भी रखा

 गुरु पूर्णिमा पर हजारों भक्तों ने किया गुरु पूजन, कोरोना में आस्था के साथ संयम भी रखा

गुरु पूर्णिमा पर नित्यानंद आश्रम परिसर में बहुत ही उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल

            धार -गुरु पूर्णिमा का पर्व यहां नित्यानंद आश्रम परिसर में बहुत ही उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। वर्तमान में कोरोना वायरस संक्रमण की गाइड लाइन का पालन करते हुए आयोजन किए गए। सुबह और शाम को गुरुवार को गुरु पूजन का कार्यक्रम हुआ। साथ ही दोपहर में श्रद्धा के साथ पालकी यात्रा निकाली गई। इस वर्ष भी आश्रम में बहुत अधिक भीड़भाड़ की स्थिति नहीं बनने दी गई। नियमित भक्तों ने इस व्यवस्था को संभाला। साथ ही इसके लिए अतिरिक्त गार्ड तैनात किए गए थे। साथ ही पुलिस के जवान भी तैनात थे।


                  प्रतिवर्ष नित्यानंद आश्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। एक अनुमान के तहत करीब 25 से 30 हजार भक्त आश्रम पहुंचते थे। इस बार कोरोना संक्रमण काल के मद्देनजर बहुत सावधानी के साथ आयोजन किए गए। बिना मास्क के परिसर में किसी को प्रवेश नहीं दिया गया। साथ ही पूरी व्यवस्था को इस तरह से बनाया गया कि किसी भी सूरत में भीड़ नहीं हो। भक्त आते गए और वे दर्शन करके रवाना होते गए। दिनभर भक्तों के आने का सिलसिला जारी रहा। 


                 बड़ी संख्या में भक्तों ने दर्शन और पूजन किया, लेकिन इस दौरान किसी भी तरह से भीड़ नहीं होने दी। वहीं प्रतिवर्ष बड़े स्तर पर भंडारे का भी आयोजन किया जाता है। इसमें भी 25 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता होती है। इस बार भंडारे का आयोजन नहीं किया गया। वहीं आश्रम की परंपरा है कि भगवान नित्यानंद महाप्रभु की तस्वीर को पालकी में विराजित करके आश्रम परिसर में भ्रमण कराया जाता है। इस परंपरा का निर्वाह किया गया। उसमें भी बहुत ही कम संख्या में गुरु भक्त शामिल हुए। यहां पर भी मास्क पहनने आदि को लेकर विशेष रूप से ध्यान दिया गया। इधर आश्रम पर विशेष रूप से सज्जा की गई। खासकर रोशनी के माध्यम से आश्रम के सभी मंदिरों को सजाया गया था।




No comments:

Post a Comment