HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Tuesday 6 July 2021

श्रीमंत ज्याेतिरादित्य सिंधिया धार पहुंचे भाजपा जिला मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं से मिले व श्रद्धांजलि सभा को संबोधित किया

 श्रीमंत ज्याेतिरादित्य सिंधिया धार पहुंचे भाजपा जिला मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं से मिले व श्रद्धांजलि सभा को संबोधित किया 

शहर के पदाधिकारी घर पहुंच कर शाेक संवेदना व्यक्त की व मीसा बंदियों के घर भी गए 

कोरोना के कारण भारत ही नहीं, पूरे विश्व में महंगाई का माहौल है- श्रीमंत ज्याेतिरादित्य सिंधिया

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल

       धार -  धार दौरे पर पहुंचे सिंधिया:ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा की देश में महंगाई पर बाेले - माेदी सरकार गरीबाें के लिए चला रही याेजनाएं, आर्थिक विपत्तियां जल्दी दूर होंगी। 


श्रीमंत ज्याेतिरादित्य सिंधिया ने कहा कोरोना के कारण भारत ही नहीं, पूरे विश्व में महंगाई का माहौल है

             पिछले डेढ़ साल से काेराेना का वातावरण भारत में ही नहीं पूरे विश्व में है। इससे महंगाई का माहाैल है, आर्थिक विसंगतियाें का माहाैल है, इन विसंगतियांे में भी प्रधानमंत्री माेदी के नेतृत्व में भाजपा गरीबाें के लिए, निर्धन लाेगाें के लिए संकल्पित हाेकर हजाराें याेजनाएं चला रही हैं। प्रत्येक श्रेणी के लिए काम कर रही है। जितना भी संभव है, सरकार कर रही है। जिस तरह से घर का बजट हाे वैसे ही देश का बजट भी बैलेंस हाेगा। महंगाई की थाेड़े समय के लिए कठिनाई हाेगी, हमारी काेशिश है कि तीसरी लहर नहीं आए।


          काेराेना की दूसरी लहर में इस दुनिया से छाेड़कर चले गए लाेगाें काे श्रद्धांजलि देने के लिए भाजपा से राज्य सभा सांसद ज्याेतिरादित्य सिंधिया सहित उद्योग मंत्री " राजवर्धन सिंह दत्तीगाँव ,  केबिनेट मंत्री  तुलसीराम सिलावट , धार जिला प्रभारी मंत्री एवं लोक स्वास्थ्य, परिवार कल्याण मंत्री "डॉ.  प्रभुराम चौधरी धार पहुंचे। अपने क्षेत्र में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर मृतक के परिवार काे श्रद्धांजलि अर्पित की गई। भाजपा जिला मुख्यालय पर श्रीमंत ज्याेतिरादित्य सिंधिया के साथ  तीन कैबिनेट मंत्री सहित भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव, सांसद छतर सिंह दरबार , विधायक नीना वर्मा , प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल ,पूर्व मंत्री रंजना बघेल मंचासीन  उपस्थित रहे।


            इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष मालती पटेल, पूर्व विधायक करनसिंह पंवार, मुक़ामसिंह निंगवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनोद शर्मा, वेलसिंह भूरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष खेमराज पाटीदार, दिलीप पटोंदिया, ज्ञानेन्द्र त्रिपाठी,वीरेंद्र बघेल, संजय, बघेल,मोर्चा जिलाध्यक्ष सन्नी रीन, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष सरदारसिंह मेड़ा, कुशाभाऊ ठाकरे मण्डल अध्यक्ष नितेश अग्रवाल, आदि भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मण्डल अध्यक्ष विपिन राठौर ने किया ।


         भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष प्रभु राठौड़ की धर्म पत्नी का विगत दिनों निधन होने पर श्रीमंत ज्याेतिरादित्य सिंधियाश्री राठौड़ के घर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे वहा से पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा ( मीसा बंदी )  व  भाजपा वरिष्ठ नेता मीसा बंदी अनंत अग्रवाल के निवास पहुंच कर सम्मानित किया। 




No comments:

Post a Comment