HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Friday 2 July 2021

भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का धार आगमन पर जिला अध्यक्ष यादव व पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया

 भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का धार आगमन पर जिला अध्यक्ष यादव व पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल

            धार - भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय धार जिले के निज प्रवास पर आए सुबह 11 : 30 पर सर्किट हाउस धार पहुचने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री विक्रम वर्मा से उनके निवास पर सौजन्य भेंट कर पूर्व विधायक राठौर से भेंट करते हुए भाजपा जिला मुख्यालय पर पहुचे वहा पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव ने श्री कैलाश विजयवर्गीय का स्वागत किया साथ ही धार विधायक नीना वर्मा सहित अनेक पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ ने उत्साह पूर्वक श्री विजयवर्गीय का स्वागत अभिनंदन किया।


           इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल,  भाजपा जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल यादव , युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सन्नी रिन, जिला पंचायत अध्यक्ष मालती मोहन पटेल, संभागीय सह मीडिया प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ममता जोशी मंडल अध्यक्ष विपिन राठौर मंडल अध्यक्ष नितेश अग्रवाल संजय शर्मा युवा मोर्चा अध्यक्ष देव रावल,महिला मोर्चा टीम सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय धार शहर में यहां भी पहुंचे 


        कैलाश विजयवर्गीय पूर्व विधायक जसवंत सिंह राठौर निवास कांशीबाग उनके स्वस्थ्य लाभ जानने पहुंचे साथ ही भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष प्रभु राठौड़ की धर्म पत्नी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की ।


     धार शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी सुरेश चंद्र गोयल की धर्म पत्नी व आशीष गोयल की माताजी  के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की इस अवसर पर भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष अंनत अग्रवाल,भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव, धार विधायक नीना वर्मा,भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल,इंदौर जिला महामंत्री चिंटू वर्मा मौजूद रहे। 



No comments:

Post a Comment