HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Tuesday 22 June 2021

कोरोना महामारी से दिवंगत हुए जिले के 9 पत्रकार साथियों को दी भावभिनी श्रद्धांजलि, कोरोना महामारी गाईडलाईन के पालन की ली शपथ

 कोरोना महामारी से दिवंगत हुए जिले के 9 पत्रकार साथियों को दी भावभिनी  श्रद्धांजलि, कोरोना महामारी गाईडलाईन के पालन की ली शपथ

महामारी से बचाव के लिए सबसे बडा उपाय वैक्सिन: राजीव यादव

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल

            धार-  धार जिला पत्रकार संघ द्वारा मंगलवार को वैष्विक कोरोना महामारी के कारण असमय काल के गाल में समां गए जिले के 9 जाबाज पत्रकार स्व. मुस्लिम शेख, स्व.राजेन्द्र धोका, स्व.अतरसिंह डंग, स्व.राजेन्द्र वर्मा, स्व.धीरेन्द्र तोमर, स्व.दिनेष सोलंकी, स्व.दिनेष बैरागी, स्व.रवि राठौर, स्व.जितेन्द्र जायसवाल को श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन अनिल प्लाजा में हुआ।


                 श्रद्धांजलि सभा में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव यादव ने कहा कि कोरोना महामारी में पत्रकारों ने सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन किया है। कोरोना महामारी को हमने बहुत करीब से देखा है। इस महामारी के कारण हमने अपने लोगों को खोया है। श्री यादव ने कहा कि अपने परिवार व बच्चों को कैसे बचाया जाए उसके लिए हम सबको जागरूक होना पडेगा। महामारी से बचाव का सबसे बडा उपाय वैक्सिन है। हमे शहर से लेकर गांव तक लोगों को वैक्सिन लगाने के लिए प्रेरित करना पडेगा। 


             इस अभियान में मीडिया की एक अहम भूमिका है। पत्रकारों के माध्यम से ही टीकाकरण के कार्य को सफल बना सकते है। मीडिया टीकाकरण के लिए जनजागृति लाने का प्रयास करे। श्री यादव ने जिले के 9 पत्रकारों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि सरकार पत्रकारों के साथ है।  


           इस अवसर पर धार जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष प. छोटू शास्त्री ने कहा कि हमने जिले के 9 जाबाज पत्रकारों को खोया है। जिसकी भरपाई होना अब संभव नहीं है। श्री शास्त्री ने कहा कि दो पत्रकार साथियों को राज्य शासन की ओर से 4-4 लाख रूपए की राषि स्वीकृत हो चुकी है। तथा एक अन्य पत्रकार साथी को केन्द्र से भी आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है। चार  पत्रकारों के प्रकरणों को भोपाल भेजा गया है और उन्हें भी शासन से शीघ्र ही आर्थिक सहायता प्राप्त होने वाली है। कोरोना गाइड लाईन के तहत पत्रकारों ने कोरोना महामारी बचाव की गाईड लाईन के पालन करने का संकल्प लिया।


           श्रद्धांजलि सभा के दौरान पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप डंग, पूर्व प्रेस क्लब सचिव  सुनील सचान, बदनावर तहसील पत्रकार संघ अध्यक्ष गोवर्धन डोडिया, वरिष्ठ पत्रकार नवीन मेहर, भाजपा किसान मोर्चा प्रवक्ता संजय शर्मा सहित नरेन्द्र तेनीवाल, प्रवीण उज्जैनकर, जीतेन्द्र सोनी, अनवर मंसूरी, पंकज गुजराती, अंसार खान, गोपाल खंडेलवाल, रविन्द्र सोलंकी, डीएस बैरागी आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम का संचालन  दीपक जैन ने किया। आभार धार जिला पत्रकार संघ सचिव जितेन्द्र सोनी ने माना।


No comments:

Post a Comment